×

Lucknow Crime News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप, पीड़िता से है ये संबंध

Lucknow Crime News: युवती ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर अपने साथ शारीरिक शोषण के गम्भीर आरोप लगाकर महकमे को सुर्खियों में ला दिया है।

Sandeep Mishra
Report Sandeep MishraPublished By Shreya
Published on: 3 Aug 2021 11:13 AM GMT
Lucknow Crime News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी पर रेप का आरोप, पीड़िता से है ये संबंध
X

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश पुलिस पर महिलाओं से छेड़छाड़ व बलात्कार (Rape) के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं। इस तरह के आरोप समय समय पर कभी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों कर्मियों पर लगते रहे हैं तो कभी रिटायर्ड लोगों पर। आज फिर एक युवती ने एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर अपने साथ शारीरिक शोषण के गम्भीर आरोप लगाकर महकमे को सुर्खियों में ला दिया है। युवती ने अपने साथ शारीरिक शोषण करने के इस मामले की रिपोर्ट उस रिटायर्ड पुलिस कर्मी के खिलाफ राजधानी के गुडम्बा थाने में दर्ज करवाई है।

इस बार युवती के साथ शारीरिक शोषण के घेरे में आये इस रिटायर्ड पुलिस कर्मी का नाम अरविंद मिश्रा (Arvind Mishra) है और जिस युवती ने इस रिटायर्ड पुलिस कर्मी पर अपने शारीरिक शोषण करने का आरोप (Rape Allegation On Retired policeman) लगाया है, वह युवती इस रिटायर्ड पुलिस कर्मी की रिश्ते में साली लगती है।

गुडम्बा थाना (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अरविंद मिश्रा ने दी अपनी सफाई

राजधानी के गुडम्बा थाने में दर्ज हुई शारीरिक शोषण के आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मी अरविंद मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए बताया है कि उसकी रिश्ते में साली लगने वाली उस युवती ने उसके खिलाफ यह मामला पेश बंदी में दर्ज करवाया है। इस रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने बताया कि उसके खिलाफ शिकायत करने वाली महिला ने हाई स्कूल की फर्जी मार्कशीट के आधार पर सरकारी शिक्षिका की नोकरी पा ली थी। बाद में उसकी इन फर्जीफिकेशन की शिकायत किसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कर दी थी।

इस शिकायत पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जांच की। जांच में उसकी हाई स्कूल की फर्जी पाई गई। फलस्वरूप उसे बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी रिटायर्ड पुलिस कर्मी का कहना है कि वो युवती यह मान रही है उसकी शिकायत मैंने की है इसलिए उसकी नौकरी गयी है। इसलिए मुझसे बदला लेने के लिये यह गलत आरोप लगाकर उसे फंसाने का षड्यंत्र रचा उस युवती ने रचा है। महिला की लिखित शिकायत पर पुलिस ने यह मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में पुलिस जांच करने के बाद ही कोई विधिक कार्रवाही करेगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story