×

10 महीनों तक होता रहा किशोरी संग रेप, गर्भवती होने पर पिता ने दर्ज करवाया केस

sujeetkumar
Published on: 23 Jan 2017 6:27 AM GMT
10 महीनों तक होता रहा किशोरी संग रेप, गर्भवती होने पर पिता ने दर्ज करवाया केस
X

गर्भवती होने पर पिता ने थाने में दर्ज कराया केस

शाहजहांपुर: एक मंदबुद्धि दलित किशोरी से रेप करने का मामला सामने आया है। किशोरी से गांव का ही रहने वाला युवक दस महीने तक रेप करता रहा जिससे वह गर्भवती हो गई। उसके साथ एक और युवक था जो किशोरी की निगरानी रखता था। किशोरी के पेट में दर्द होने पर जब परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया तो जांच मे पता चला की किशोरी गर्भवती है।

परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह असमंजस में पड़ गए। जिसके बाद किशोरी ने अपने पिता को पूरी आपबीती बताई। पिता ने बदनामी के डर से किशोरी का गर्भपात करने के लिए डॉक्टर को कहा। लेकिन डॉक्टर ने इस बात पर मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने थाने जाकर अरोपियों के खिलाख केस दर्ज करवाया।

क्या है मामला?

घटना पुवायां थाना क्षेत्र की है। यहां के रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया की उसकी बेटी मंदबुद्धि है। उसके पेट में बीते शुक्रवार को दर्द हुआ था। जिसके बाद उसके परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए। जहां जांच में पता चला की वह गर्भवती है। जिसे सुन परिजनों के होश उड़ गए।

किशोरी की उम्र 17 साल बाताई जा रही है। किशोरी के पिता की माने तो ये बात सुनकर वह अपनी बेटी को घर ले आए। और उससे पूरी जानकारी ली। किशोरी ने बताया कि गांव का ही रहने वाला एक युवक उसके साथ पिछले दस महिनों से रेप कर रहा था। वहीं उसका साथी उसकी निगरानी करता था।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर ...

कई महीनों तक होता रहा किशोरी से रेप

उसके साथी कई बार उसका रेप करते रहें। किशोरी के पिता ने थाने में आरोपी युवको के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन आरोपी फरार हैं। घटना के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा है। वह इस मामले में सख्त से सख्त कर्रवाई करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है, कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पीड़िता के पिता का कहना है, कि उसने थामे में जाकर केस दर्ज कराया है। जिसके बाद आरोपी राजीनामें का दबाव बना रहे हैं।

कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक

लड़की के साथ दस महीने तक रेप होने का मामला सामने आया है। केस में एक आरोपी का नाम सामने आया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story