TRENDING TAGS :
2 महीने पहले सगे मौसा ने किया था रेप, क्राइम पेट्रोल देख नाबालिग ने पकड़वाया
क्या है पूरा मामला ?
-पीड़िता ने बताया कि 18 अक्टूबर को मौसा ने उसके साथ रेप किया था।-जब उसने इस बारे में मौसी और नानी को बताया तो उन्होंने धमकाकर उसे चुप करा दिया।
-एक दिन उसने टीवी पर क्राइम पेट्रोल शो देखा और आरोपी मौसा को पकड़वाने का प्लान बनाया।
-पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में स्कूल में अपनी एक सहेली को बताया।
-इसके बात सहेली ने हिम्मत जुटाकर इस बारे में टीचर और प्रिसिंपल को बता दिया।
डीएम से की शिकायत
-एसपी सिटी ने कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस को मामले की जांच का आदेश दिया।
-पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी मौसा, मौसी और नानी को गिरफ्तार कर लिया।
-पुलिस ने रेप के आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सुरेश निवासी किठौर मेरठ के रूप में की है।
मां की हो चुकी है मौत
-किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। किशोरी सेक्टर-12 के एक स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता बुलंदशहर में रहते हैं।
-बीते 18 अक्तूबर की रात किशोरी के मेरठ किठौर के रहने वाले मौसा राहुल और मौसी- चांदनी सेक्टर-9 आए थे।
-रात में मौसा ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 19 अक्तूबर की सुबह किशोरी ने नानी और मौसी से घटना की शिकायत की तो उसे धमकाते हुए चुप रहने को कहा।