×

ग्रेटर नोएडा: नाइजीरियन लड़की को ऑटो से उतारकर पीटा, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

sujeetkumar
Published on: 29 March 2017 7:10 AM GMT
ग्रेटर नोएडा: नाइजीरियन लड़की को ऑटो से उतारकर पीटा, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
X

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क के पास बुधवार (29 मार्च) सुबह तकरीबन चार बजे एक नाइजीरियन लड़की पर हमला हुआ। लड़की को ऑटो से उतारकर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे पीटा। वो ऑटो से कहीं जा रही थी। लड़की को घायल अवस्था में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

कुछ दिन पहले भी नाइजीरियाई छात्रों पर हमले हुए थे, जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया था। मंगलवार (28 मार्च) को पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने विदेशी नागरिकों को सुरक्षा देने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें...नाइजीरियन हमला मामले में 1,200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार

एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों को तलब कर बेहतर क़ानून व्यव्स्था को अपनी प्राथमिकता बताया था, साथ ही नाइजीरियन पर हो रहे हमले रोकने के लिए सख्त करवाई करने को कहा था, लेकिन कार्रवाई नजर नहीं आई।

25 मार्च को 17 साल के मनीष की हुई मौत

-ग्रेटर नोएडा में शनिवार (25 मार्च) को 12वीं के एक स्टूडेंट मनीष (17 साल) की मौत हो हुई थी।

-स्टूडेंट की मौत के मामले में एक नाइजीरियन का नाम सामने आया था।

-जिसे लेकर नाइजीरियन स्टूडेंट्स पर हमला किया गया था।

यह भी पढ़ें...नोएडा: छात्र की मौत के बाद नाइजीरियन पर हमले, सुषमा स्वराज ने UP सरकार से मांगी रिपोर्ट

-मंगलवार को इस मामले में सुषमा स्वराज ने यूपी सरकार से रिपोर्ट मांगी।

-सुषमा ने सीएम आदित्यनाथ योगी से फोन पर भी बात की।

-योगी ने उन्हें फेयर इन्क्वायरी का भरोसा दिलाया है।

नाइजीरियन छात्रों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

-इस घटना के बाद लोगों का नाइजीरियन के प्रति गुस्सा भड़का।

-सोमवार (27 मार्च) को कुछ नाइजीरियन छात्रों पर हमला कर दिया गया।

-इसके बाद मामले ने एक हिंसक रूप ले लिया।

-ग्रेटर नोएडा में रहने वाले नाइजीरियन छात्रों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटा गया।

-कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई।

-पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा था।

sujeetkumar

sujeetkumar

Next Story