TRENDING TAGS :
UPSC Prelims Answer Key: परीक्षा के बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की, upsc.gov.in से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
UPSC Prelims Answer Key: UPSC प्रीलिम्स 2026 परीक्षा आज आयोजित हो रही है। एग्जाम के बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, 31 मई तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
UPSC Prelims Answer Key
UPSC Prelims Answer Key : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज, 24 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जा रहा है। लाखों उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है।
पहली शिफ्ट में जनरल स्टडीज (पेपर-1) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट में CSAT यानी पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा।
परीक्षा के तुरंत बाद जारी होगी प्रोविजनल आंसर की
इस बार UPSC ने उम्मीदवारों को बड़ी राहत देते हुए नया नियम लागू किया है। आयोग परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। इससे अभ्यर्थी जल्द ही अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। प्रोविजनल आंसर की यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ फॉर्मेट में उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति होती है, तो वह 31 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। आयोग द्वारा आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी और यदि उम्मीदवार का दावा सही पाया जाता है, तो संबंधित प्रश्न के लिए अंक दिए जाएंगे।UPSC का यह कदम परीक्षा प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले उन्हें UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट के “What’s New” सेक्शन में उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके अपने प्रश्नों और उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।
जानिए परीक्षा की मार्किंग स्कीम
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पेपर-1 में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर एक-तिहाई यानी 0.66 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
बता दे कि पेपर-2 (CSAT) में कुल 80 प्रश्न होते हैं। इसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक निर्धारित हैं और गलत उत्तर पर 0.83 अंक काटे जाते हैं। अगर कोई प्रश्न छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।


