UPSC Vacancy 2026: यूपीएससी ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

UPSC Vacancy 2026: UPSC ने 194 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार 12 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, चयन बिना लिखित परीक्षा के होगा।

Akriti Pandey
Published on: 24 May 2026 4:36 PM IST
UPSC Vacancy 2026
X

UPSC Vacancy 2026

UPSC Vacancy 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए 194 पदों पर वैकेंसी जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 जून 2026 शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती तकनीकी, इंजीनियरिंग, वैज्ञानिक, शिक्षण, एविएशन, पुरातत्व, मौसम विज्ञान और प्रशासनिक क्षेत्रों के पदों के लिए की जा रही है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए UPSC के ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भरना होगा। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।recruitment

किन उम्मीदवारों के लिए है यह भर्ती? (UPSC Recruitment 2026)

इस भर्ती में इंजीनियरिंग, साइंस, मैकेनिकल, सिविल, ऑयल टेक्नोलॉजी, केमिकल इंजीनियरिंग, एविएशन मेंटेनेंस, वायुमंडलीय अध्ययन और भाषा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता की बात करें तो ग्रेजुएशन से लेकर मास्टर डिग्री और पीएचडी तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता निर्धारित की गई है। इनमें BSc, BTech/BE, MA, MSc, ME/MTech और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा जैसी डिग्रियां शामिल हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए पात्रता मानदंडों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क और प्रक्रिया (UPSC Latest Vacancy)

UPSC भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। हालांकि महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में पूरी छूट दी गई है। सभी आवेदन UPSC ORA पोर्टल के जरिए ही जमा किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन (UPSC Jobs 2026)

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल अनुभव, विषय विशेषज्ञता और कम्युनिकेशन स्किल्स के आधार पर चयन करेगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन को काफी महत्व दिया जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी? (UPSC Salary)

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार लेवल-10 का वेतन मिलेगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कुछ वरिष्ठ ग्रुप-A पदों के लिए वेतनमान और सुविधाएं इससे भी अधिक हो सकती हैं। ऐसे में यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर मानी जा रही है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - akritipandey7897@gmail.com

Next Story