×

BP Ed शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, जून से शुरू हो सकती है नियुक्ति

By
Published on: 26 May 2016 11:56 AM GMT
BP Ed शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, जून से शुरू हो सकती है नियुक्ति
X

लखनऊ : सभी उच्च प्राथमिक स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के लिए सरकार नियमों में बदलाव करने जा रही है। प्रस्तावित नियमावली के अनुसार अब उन स्कूलों में भी शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति हो सकेगी, जहां स्टूडेंट्स की संख्या 100 से कम है।

अभी तक 100 से ज्यादा छात्र वाले स्कूलों में यह सुविधा दी गई थी। इसमें बेचलर इन फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) की डिग्री हासिल कर चुके करीब 30,000 युवाओं को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।

एलिजिबिलिटी : आवेदन के लिए न्यूनतम योग्यता ग्रेजुएशन के साथ बीपीएड या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

शारीरिक शिक्षा पर दिया विशेष जोर

-प्रदेश में 45,629 उच्च प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें से करीब 30 हजार स्कूलों में फिजिकल एजुकेशन के लिए टीचर्स नहीं हैं।

-शारीरिक शिक्षकों का मुख्य काम बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए व्यायाम कराना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना है।

-यहां बता दें कि सर्व शिक्षा अभियान में बच्चों की शारीरिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

-क्लास 6, 7 और 8 के कोरस के सिलेबस में ‘खेल और स्वास्थ्य’ नाम से एक किताब भी शामिल है।

-लेकिन ज्यादातर स्कूलों में इसे पढ़ाने के लिए ट्रेंड शिक्षक नहीं हैं।

जून में शुरू हो सकती है भर्ती प्रक्रिया

-सूत्रों के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया जून में ही शुरू करने की शासन की योजना है।

-इसके लिए जरूरी नियमावली करीब-करीब तैयार है।

-इसे कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

Next Story