×

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट डेट को लेकर आयी नई अपडेट, इस तरह चेक कर सकेंगे नतीजे

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद झारखंड बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन का काम शुरू किया गया।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 May 2025 5:45 PM IST
Jharkhand Board Result 2025
X

Jharkhand Board Result 2025

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ओर से जल्द ही 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 घोषित किये जायेंगे। झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 में शामिल हुए लाखों विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद झारखंड बोर्ड की ओर से कॉपियों का मूल्यांकन का काम शुरू किया गया।

कॉपियों के मूल्यांकन के बाद अब रिजल्ट बनाने का कार्य अंतिम चरण पर पहुंच गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 घोषित हो जाएगा। हालांकि जेएसी की ओर से अभी तक रिजल्ट की तिथि और समय की घोषणा नहीं की गयी है। उल्लेखनीय है कि साल 2025 में झारखंड बोर्ड की ओर से 11 फरवरी से लेकर चार मार्च तक 10वीं 12वीं परीक्षा संपन्न करायी गयी थी।

कहां चेक करेंगे रिजल्ट

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की तरफ से 10वीं-12वीं परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in और jharresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा के समय दिये गये एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत पड़ेगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर उसे डाउनलोड कर सकेंगे।

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

सबसे पहले झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाना होगा।

इसके बाद वेबसाइड पर रिजल्ट घोषित होने के बाद एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा जिसमें विद्यार्थियों को अपना रोल कोड और रोल नंबर सबमिट करना होगा।

डिटेल सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा। जिसके विद्यार्थी डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

साल 2024 में कब घोषित हुए थे नतीजे

बीते साल 2024 में झारखंड बोर्ड की ओर से 10वीं का परीक्षा परिणाम 19 अप्रैल और 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को घोषित किये गये थे। वहीं 2024 में 10वीं में कुल 90.39 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। वहीं 12वीं कक्षा में कुल 85.88 विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित की थी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story