×

UP BEd JEE 2019 result: बीएड के नतीजे जारी, यहां करें चेक

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली (MJPRU) यूपी बीएड 2019 के परिणाम (UP B.Ed Result 2019) और बीएड जेईई 2019 के परिणाम (UP B.Ed JEE result 2019) के नतीजे घोषित हो गए हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 21 May 2019 9:29 AM GMT
UP BEd JEE 2019 result: बीएड के नतीजे जारी, यहां करें चेक
X

लखनऊ: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, बरेली (MJPRU) यूपी बीएड 2019 के परिणाम (UP B.Ed Result 2019) और बीएड जेईई 2019 के परिणाम (UP B.Ed JEE result 2019) के नतीजे घोषित हो गए हैं।

इस परीक्षा को देने वाले उम्मीदवार यूपी बीएड 2019 / UP B.Ed. JEE result 2019 से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए यूपी बीएड 2019 की ऑफिशल वेबसाइट www.upbed2019.in का रुख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें...आधी रात को चारपाई से गायब हुआ बच्चा, खेत में मिली मासूम की लाश

इसके अलावा आप www.mjpru.ac.in पर भी जाकर रिजल्‍ट देख सकते हैं। बता दें कि यूपी बीएड के रिजल्‍ट घोषित होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन काउंसलिंग की संभावित तारीख 1 से 30 जून 2019 है।

उम्‍मीदवार अपना UP B.ED JEE 2019 परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्‍हें अपने रजिस्‍ट्रेशन ID और जन्‍मतिथि की आवश्‍यकता होगी। UP B.ED JEE 2019 रिजल्‍ट प्राप्‍त करने के लिए इन उम्‍मीदवारों को ये स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे।

यह भी पढ़ें...जोको विडोडो दूसरी बार बने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति, विपक्ष ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

UP B.Ed. JEE Result 2019: ऐसे चेक करेंस्‍टेप 1: UP B.Ed की आधिकारिक वेबसाइट upbed2019.in पर जाएं।

स्‍टेप 2: वहां दिए गए लिंक "UP B.ED JEE 2019 Result" पर क्‍ल‍िक करें।

स्‍टेप 3: एक नया पेज खुलेगा. वहां आपको अपना क्रेडेंशियल एंटर करना होगा। UP B.ED JEE 2019 का रज‍िस्‍ट्रेशन ID और जन्‍मतिथि भरें।

स्‍टेप 4: आपका UP B.ED JEE 2019 रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा।

स्‍टेप 5: उसे डाउनलोड करें और उसका प्र‍िंटआउट लें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story