×

CBSE के पैटर्न पर चलेगा UP बोर्ड, 11वीं और 12वीं का सिलेबस होगा अलग

By
Published on: 13 Jun 2016 1:00 PM GMT
CBSE के पैटर्न पर चलेगा UP बोर्ड, 11वीं और 12वीं का सिलेबस होगा अलग
X

लखनऊ : सीबीएसई पैटर्न पर यूपी बोर्ड में भी 11वीं और 12वीं का सिलेबस अलग हो जाएगा। यूपी सरकार ने 11वीं के नए सिलेबस को मंजूरी दे चुकी है।

अगले सेशन से शुरू होगा नया कोर्स

-अब अगले ही सत्र से 11वीं के छात्रों को नया सिलेबस पढ़ने को मिलेगा।

-दोनों क्लासेज की किताबें भी अलग-अलग छपेंगीं।

-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए देश भर में सीबीएसई के पाठ्यक्रम को सबसे अच्छा माना जाता है।

-उसी आधार पर कई प्रदेशों के बोर्ड भी अपने यहां बदलाव कर रहे हैं।

-नई किताबें भी छपकर जुलाई तक बाजार में आ जाएंगी।

स्टूडेंट्स पर नहीं पड़ेगा पढ़ाई का दबाव

-यूपी बोर्ड में अभी तक 11वीं व 12वीं की किताबें एक ही होती थीं।

-आधा कोर्स 11वीं में और बाकी 12वीं में पढ़ाया जाता था।

-12वीं के बोर्ड एग्जाम में पूरे कोर्स से सवाल पूछे जाते थे।

-ऐसे में छात्रों को 2 साल की पढ़ाई करनी होती है।

-12वीं के स्टूडेंट्स को फिर से नई किताबें खरीदनी पड़ेगी।

-हालांकि 11वीं में दोनों साल की कॉमन किताबें खरीद चुके है।

पैटर्न बदलने की ये हैं वजहें

-विशेषज्ञों का मानना है कि आईआईटी और पीएमटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में 80 फीसदी सवाल 12वीं के कोर्स से पूछे जाते हैं।

-लेकिन यूपी बोर्ड के बच्चे 2 साल का कोर्स एक साथ पढ़ने के कारण पूरी तरह फोकस नहीं कर पाते।

-इसी को ध्यान में रखते हुए कोर्स को अलग किया गया है।

-सरकार ने यूपी बोर्ड में 11वीं के सिलेबस का गजट नोटीफिकेशन कर दिया है।

-यह 11वीं में नए सत्र 2016-17 से ही लागू होना है।

-12वीं में यह 2017-18 से नया सिलेबस लागू होगा।

-इस साल जो 11वीं में हैं उन्हें 12वीं 2016-17 में पुराना सिलेबस पढ़ना होगा।

-जल्द ही 12वीं का भी नोटीफिकेशन कर दिया जाएगा।

Next Story