×

UP Home Guard Recruitment: इस सरकारी नौकरी के हजारों पदों पर होने वाली है भर्ती,10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

UP Home Guard Recruitment: यूपी में होमगार्ड के खाली पड़े पदों को भरने की तैयारी तेज हो गयी है। आइये जाने इस भर्ती से सम्बंधित पूरी डिटेल

Sonal Verma
Published on: 10 Jun 2025 5:31 PM IST
UP Home Guard Recruitment: इस सरकारी नौकरी के हजारों पदों पर होने वाली है भर्ती,10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
X

Latest UP Home Guard Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। यूपी में काफी समय से होमगार्ड के कई पद खाली पड़े हैं। अब इन पदों पर भर्ती करने की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य सरकार ने होमगार्ड भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है। इस भर्ती की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जानकारी के मुताबिक ये भर्ती प्रक्रिया जुलाई 2025 से शुरु हो सकती है। भर्ती में कुल 44,000 होमगार्ड पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांग जायेंगे है। हालांकि, अभी इस भर्ती को लेकर कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

कौन होते हैं होमगार्ड(UP Home Guard)

अक्सर लोग होमगार्ड और पुलिस को एक ही विभाग का समझते हैं । लेकिन असल में होमगार्ड विभाग पुलिस की मदद करने के लिए होता है। जानकारी के मुताबिक होमगार्ड की स्थापना 6 दिसंबर 1946 में बॉम्बे प्रांत (Bombay Province) में की गई थी. अंग्रेजी शासन (British rule) ने किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए साथ ही पुलिस और सेना समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की सहायता के लिए होमगार्ड विभाग की स्थापना की।


इतनी होती है सैलरी(UP Home Guard Salary)

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों को डेली बेसिस पर सैलरी दी जाती है। इसमें उन्हें रोजाना औसतन 670 से 700 रुपये एक होमगार्ड जवान को दिए जाते हैं। बिहार होमगार्ड की सैलरी लेवल 3 पे स्केल के तहत न्यूनतम 5,200 रुपये और अधिकतम 20,200 रुपये प्रति महीना है। साफतिक छुट्टी को छोड़ दे तो लगभग 25 दिन ड्यूटी जवानों को करनी होती है। जिसके लिए उन्हें सैलरी दी जाती है।


ये है योग्यता(UP Home Guard Vacancy 2025 Eligibility)

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए किसी बड़ी डिग्री की आवश्यकता नहीं है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास रखी गई है। हालांकि नोटिफिकेशन अभी नहीं आया है, लेकिन पिछले रिकार्ड्स के आधार पर उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है।

आ सकते हैं 15 लाख आवेदन

इस बार उत्तर प्रदेश में होमगार्ड जवानों का चयन प्रक्रिया सिपाही भर्ती के आधार पर होगी। प्रदेश में पिछली बार होमगार्ड की भर्ती वर्ष 2011 में हुई थी। इस आधार पर इस भर्ती में लगभग 15 लाख आवेदन आने की संभावना जताई जा रही है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Sonal Verma

Sonal Verma

Content Writer

Next Story