UPSC CSE Final Result 2024 Declared: यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित, शक्ति दुबे बने टॉपर, यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट

UPSC CSE Final Result 2024 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार शक्ति दुबे ने टॉप करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

Newstrack          -         Network
Published on: 22 April 2025 2:35 PM IST (Updated on: 22 April 2025 5:52 PM IST)
UPSC CSE Final Result 2024 Declared:  यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित, शक्ति दुबे बने टॉपर, यहां क्लिक कर देखें रिजल्ट
X

UPSC CSE Final Result 2024 Declared: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल 2024 को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार शक्ति दुबे ने टॉप करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

यूपीएससी ने रिजल्ट को शॉर्टलिस्ट फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर दिए गए हैं। ये रिजल्ट साक्षात्कार और मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है। आयोग द्वारा जल्द ही अंक तालिका और श्रेणीवार कटऑफ भी जारी किए जाएंगे जो उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं जैसे IAS, IPS, IFS आदि के लिए प्रशिक्षण प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

UPSC CSE 2024 टॉप 10 सूची: ये हैं टॉपर्स के नाम

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल रिजल्ट में टॉप 10 में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है:

1. शक्ति दुबे

2. हर्षिता गोयल

3. डोंगरे अर्चित पराग

4. शाह मार्गी चिराग

5. आकाश गर्ग

6. कोम्मल पुनिया

7. आयुषी बंसल

8. राज कृष्ण झा

9. आदित्य विक्रम अग्रवाल

10. मयंक त्रिपाठी

UPSC CSE 2024 Final Result: ऐसे करें रिजल्ट चेक

1. सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होम पेज पर 'CSE 2024 Final Result' लिंक पर क्लिक करें।

3. रिजल्ट एक पीडीएफ फाइल के रूप में खुलेगा।

4. पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर रिजल्ट चेक करें।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story