Akshara Singh ने IPL 2025 में मैच के दौरान कर दिया कांड, लोगों ने कहा भगाओ इसे देखें वीडियो

Akshra Singh IPL 2025 Video Viral: भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आईपीएल 2025 में हुई ट्रोल नेटिजन्स ने कहा जैसा नाम वैसा काम

Shikha Tiwari
Published on: 16 April 2025 1:49 PM IST
Akshara Singh IPL 2025 Video
X

Akshara Singh IPL 2025 Video Viral Netizens Trolled Her (Image Credit- Social Media)

Akshara Singh Video: भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जिन्होंने टीवी पर भी काम किया है और गाने भी गाए हैं। अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। Akshara Singh को पसंद करने वाले ना केवल भोजपुरी जगत के ही लोग हैं। अपितु हर एक जगह के लोग अक्षरा सिंह को पसंद करते हैं। अक्षरा सिंह की पॉपुलर्टी किसी से आज के समय में छुपी नहीं है। यही वजह है कि भोजपुरी जगत से जुड़े ज्यादातर प्रोग्राम का हिस्सा अक्षरा सिंह बनती हैं। हालहि में अक्षरा सिंह IPL 2025 का हिस्सा बनी हैं। जहाँ से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रही हैं।

अक्षरा सिंह आईपीएल 2025 में हुई ट्रोल वीडियो वायरल (Akshara Singh IPL 2025 Video Viral)-

आईपीएल में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ना केवल भोजपुरी से जुड़े लोग ही आईपीएल में भोजपुरी के कमेंट्री को पसंद करते हैं। यही वजह है कि भोजपुरी के बड़े-बड़े सितारे रवि किशन से लेकर हर कोई आईपीएल में भोजपुरी में कमेंट्री करता हुआ नजर आता हैं। अब भोजपुरी इंड्रस्टी की मशहूर अदाकार अक्षरा सिंह ने भी भोजपुरी में IPL 2025 में कमेंट्री करना शुरू किया। लेकिन उनकी कमेंट्री को पसंद करने की जगह लोग उनके बोलने के तरीके से उनको ट्रोल करने लगे।

अक्षरा सिंह का इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो IPL 2025 में कमेंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह भोजपुरी में आईपीएल 2025 की कमेंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। उनका कमेंट्री करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Akshara Singh सिंह भोजपुरी में खेल के बारे में जनता को बता रही हैं। जैसे ही Akshara Singh का ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया लोग उनकी कमेंट्री को ट्रोल करने लगे।


अक्षरा सिंह के IPL 2025 कमेंट्री का वीडियो देख नेटिजन्स ने कहा कि नहीं हो पाएगा इससे लाओ सैफी जैन को, तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि- जैसा नाम वैसा काम, तो वहीं कुछ यूजर ने Akshara Singh की तारीफ भी की कहा कि उनका फर्स्ट टाइम था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story