Welcome To The Jungle Title Track: वेलकम टू द जंगल का मजेदार टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज

Welcome To The Jungle Title Track: अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है, फिल्म का टाइटल ट्रैक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है

Shikha Tiwari
Published on: 18 May 2026 1:02 PM IST (Updated on: 18 May 2026 10:34 PM IST)
Akshay Kumar Movie Welcome To The Jungle Title Track
X

Welcome To The Jungle Title Track Out (Image Credit- Social Media)

Welcome To The Jungle Title Track: वेलकम फिल्म सिर्फ एक फिल्म नहीं अब फ्रैंचाइजी बन गई है। बता दे कि बेलकम फिल्म की अबतक दो किस्ते आ चुकी है। पहली किस्त में अक्षय कुमार, कटरीना कैफ, नाना पाटेकर और अनिल कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद की है। तो वहीं वेलकम फिल्म की अगली किस्त वेलकम 2 में अक्षय कुमार नहीं थे। लेकिन अब जाकर वेलकम 3 आ रही है। जिसको दर्शक Welcome To The Jungle के नाम से जान रहे हैं। तो वहीं Welcome To The Jungle का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब जाकर Welcome To The Jungle का टाइटल ट्रैक रिलीज किया गया है।

वेलकम टू द जंगल का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज (Welcome To The Jungle Title Track Out)-

Welcome To The Jungle का आज टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक को देखकर लग रहा है कि पुरानी बोतल में नई वाइन को पेश किया गया है। जैसे कि आलू ले लो, कांदा ले लो, जैसा कि आप Welcome To The Jungle के टाइटल ट्रैक में देख सकते हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। फिल्म के टीजर के बाद टाइटल ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।



वेलकम टू द जंगल कब रिलीज हुआ (Welcome To The Jungle Release Date)-

Welcome To The Jungle फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा 30 से ज्यादा स्टार कास्ट शामिल है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ , फिल्म में अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव , श्रेयस तलपदे, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा सहित कई अन्य कलाकार भी हैं। तो वहीं फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून 2026 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन फिरोज ए. नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म का टीजर देखने के बाद लग रहा है। कि इस बार दर्शकों को फिल्म में कॉमेडी भरपूर देखने को मिलेगी।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Mail ID - iamshikha712@gmail.com

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story