TRENDING TAGS :
Allu Arjun Net Worth: खानदानी अमीर हैं अल्लू अर्जुन नेटवर्थ सुनकर उड़ जाएंगे होश
Allu Arjun Net Worth In Rupees: अल्लू अर्जुन आज अपना 43वॉ जन्मदिन मना रहे हैं, चलिए जानते हैं कितने अमीर हैं अल्लू अर्जु
Allu Arjun Net Worth (Image Credit-Social Media)
Allu Arjun Net Worth: साउथ सिनेमा के सबके प्रसिद्ध एक्टर अल्लू अर्जुन जिन्होंने पुष्पा 2 (Pushpa 2) से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। पुष्पा 2 की सफलता के बाद अल्लू अर्जुन को बैक टू बैक कई सारी फिल्में मिल रही हैं। तो वहीं पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन Atlee की फिल्म की वजह से चर्चा में है। आज अल्लू अर्जुन अपना 43वॉ (Allu Arjun Age) जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 मद्रास में हुआ था। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) पैन-इंडियन एक्टर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक बन गए हैं। अल्लू अर्जुन ना केवल हीरो बनने के बाद ही करोड़ो के संपत्ति के मालिक हैं। अपितु वो खानदानी अमीर हैं। चलिए जानते हैं अल्लू अर्जुन कितने अमीर हैं।
अल्लू अर्जुन कितने अमीर हैं (Allu Arjun Net Worth In Rupees)-
अल्लू अर्जुन तेलुगु फिल्म इंड्रस्टी में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी है। लेकिन पुष्पा मूवी ने अल्लू अर्जुन की एक अलग पहचान बनाई है ना केवल टॉलीवुड में ही अपितु बॉलीवुड में भी अल्लू अर्जुन को पसंद करने की तदाद बढ़ी है। अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की सफलता के बाद टॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक बन गए हैं। यही नहीं अल्लू अर्जुन की मैडम तुषार में मोम की प्रतिमा स्थापित की गई है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने पुष्पा 2 के लिए 300 करोड़ रूपए (Allu Arjun Fees) तक चार्ज किया था। तो वहीं अल्लू अर्जुन की कुल नेटवर्थ 460 करोड़ रूपए (Allu Arjun Net Worth In Rupees) के करीब है।
बता दे कि अल्लू अर्जुन खानदानी अमीर हैं। इनके पिता अल्लू अरविंद तमिल सिनेमा के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर हैं। तो वहीं इनकी बुआ की शादी साउथ के मशहूर एक्टर चिरंजीवी से हुई है। जिसकी वजह से ये रिश्ते में राम चरण के चचेरे भाई हैं। इनका पूरा परिवार काफी समय से साउथ इंड्रस्टी पर राज कर रहा है। अल्लू अर्जुन की माँ जिनका नाम निर्मला है, वो होममेकर है। अल्लू अर्जुन के तीन भाई है। जिनमें से छोटे भाई अल्लू सीरीष भी एक्टर हैं। अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी उनके बिजनेस को संभालती हैं।