×

Bhojpuri Gana: सुपरस्टार पवन सिंह का गाना 'कुंवार वाला DP' इंटरनेट पर मचा रहा बवाल, मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 23 Jun 2021 2:06 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 11:39 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो ( फोटो साभार सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का इन दिनों एक के बाद एक वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं। कोरोना का समय चल रहा है लेकिन वे अपने दर्शकों को निराश और बोर नहीं होने दे रहे हैं। हाल ही में पवन का एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम 'कुंवार वाला DP' (Kunwar Wala DP) है जो युवाओं को काफी पसंद आ रहा है। यह एचडी गाना इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है और भोजपुरी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया है।

बता दें कि भोजपुरी गाना 'कुंवार वाला DP' प्यार में धोखे पर बेस्ड है। इस गाने में DP किसी को धोखा दे देती है। क्योंकि ऑनलाइन लव DP देखकर ही होता है। यह गाना 21 जून 2021 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस गाने को 38 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके थे।

गाना 'कुंवार वाला DP' को गाया है पवन सिंह और अंकिता सिंह (Ankita Singh) ने। यह गाना भोजपुरी दर्शकों को खूब पंसद आ रहा है। यह सेक्सी गाना यूट्यूब चैनल शुभ लाभ पर रिलीज किया गया है। इस गाने का लीरिक्स तैयार किया है प्रिंस प्रियदर्शी ने। जबकि संगीत से सजाया है प्रियांशु सिंह का ने। इस गाने का पीआरओ रंजन सिन्हा और कोलेब्रेशन अमित सिंह का है।

आपको बता दें कि हाल ही में पवन का एक और गाना रिलीज हुआ था। इस गाने का नाम 'डॉक्टर साहेब माना किए है' (Doctor Saheb Mana Kiye Hai) है। इस गाने को टीम फिल्म्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने में पवन के साथ भोजपुरी सिनेमा की महिमा सिंह (Mahima Singh) नजर आई। महिमा सिंह अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही। इस वीडियो सॉन्ग में महिमा सिंह की गजब का डांस लोगों के खूब पसंद आ रहा है।

Shweta

Shweta

Next Story