×

Bhojpuri Gana: रितेश पांडे का गाना 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' मचा रहा बवाल, देखें Video

Bhojpuri Gana: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 8 July 2021 12:26 PM GMT (Updated on: 26 Feb 2023 12:06 PM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो सोशल मीडिया

Bhojpuri Gana: इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में एक के बाद एक भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (video song) रिलीज हो रहे हैं। लेकिन इस बार सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपने गाने पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' (Aaj Jail Hoi Kal Bail Hoi) यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। जैसे ही यह भोजपुरी गाना रिलीज हुआ तेजी से वायरल हो रहा है। इस समय यह भोजपुरी वीडियो सॉन्ग ट्रेंड में चल रहा है।

बता दें कि रितेश पांडे का भोजपुरी गाना 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' को 7 जूलाई 2021 को रिलीज हुआ है। और अब तक इस वीडियो सॉन्ग को 42 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Worldwide Records Bhojpuri) के ऑफिशियल पर रिलीज हुआ है। इस समय यह गाना युवाओं को क्रेजी कर रहा है।

रितेश पांडे इस गाने में बेहद दंबग नजर आ रहे हैं। इनका यह स्टाइल फैंस को घायल कर रहा है। वहीं भोजपुरी सेक्सी एक्ट्रेस पल्लवी गिरी (Pallavi Giri) भी इस भोजपुरी वीडियो सॉन्ग में कहर ढा रही हैं। रितेश का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' में पल्लवी गिरी लेड़ी सिंघम अवतार में नजर आ रही है। इनका यह अंदाल लोगों को दीवाना बना रहा है।

आपको बता दें कि भोजपुरी वीडियो सॉन्ग 'आज जेल होई काल्ह बेल होई' को गाया है रितेश पांडे ने और इसे लिखा है मंजी मीत ने। जबकि संगीत दिया है आशीष वर्मा ने। इस वीडियो सॉन्ग के डायरेक्टर है रवि पंडित और कोरियोग्राफर है रितिक आरा। वहीं इस वीडियो सॉन्ग के एडिटर दीपक पंडित, अरेंजर बादल खान हैं।

अभी हाल ही में रितेश पांडे,अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) और निधि झा (nidhi jha) का एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ था। इस भोजपुरी गाना का नाम 'हंसलु त फंस गईलू' (Hanslu Ta Fans Gailu) हैं। वहीं इस गाने ने खूब धमाल मचाया। यह गाना वेव म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने में तीनों ने दमदार एक्टिंग किया। यह भोजपुरी वीडियो गाना मस्ती से भरपूर है।

Shweta

Shweta

Next Story