×

Bhojpuri Gana: निरहुआ और अंतरा सिंह प्रियंका का गाना 'देहाती पति' उड़ा रहा गर्दा, मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स, देखिए VIDEO

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गानों का जलवा अभी भी बरकरार हैं।

Network
Newstrack NetworkBy Shweta
Published on: 9 Sep 2021 12:19 PM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 6:15 AM GMT)
कॉन्सेप्ट फोटो
X

कॉन्सेप्ट फोटो (फोटो सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सिनेम के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के गानों का जलवा अभी भी बरकरार हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ को यूपी और बिहार में सिर्फ निरहुआ के नाम से जाना जाता है। दिनेश लाल यादव का पहला भोजपुरी एलबम 'निरहुआ सटल रहे' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस एलबम के बाद निरहुआ ने कई सुपरहिट गाने दिए। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। इस बीच दिनेश लाल निरहुआ का गाना 'देहाती पति' (Dehati Pati) रिलीज हुआ है।

भोजपुरी HD वीडियो सॉन्ग 'देहाती पति' में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ गाया हैं और अंतरा सिह प्रियंका (Antra Singh Priyanka) ने। यह भोजपुरी DJ सॉन्ग 6 सितंबर को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 25 हजार व्यूज मिल चुके हैं।

निरहुआ का यह गाना बहुत धीमी गति से बढ़ रही है निरहुआ का गाना 'देहाती पति' का म्यूजिक दिया है शंकर सिंह ने। जबकि इस गाने का लिरिक्स रोशन सिंह ने लिखा है। फिलहाल अब यह देखना है कि दिनेश लाल यादव निरहुआ का यह गाना कब तक मिलियन क्लब में शामिल होता है।

आपको बता दें कि भोजपुरी जगत में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जाना पहचाना नाम माना जाता है। निरहुआ के सभी गाने भोजपुरिया दर्शकों के बीच गर्दा मचा रहे हैं। दिनेश लाल यादव निरहुआ सबसे ज्यादा भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ गानों और फिल्मों में नजर आते हैं। कुछ दिन पहले दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म आशिक आवारा (Aashik Aawara) रिलीज हुआ था। इस फिल्म का गाना 'जाड़ के जुगाड़ का के जा' (Jad Ke Jogad Kake Ja) को लोगों ने खूब प्यार दिया। इस गाने में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रापाली दुबे रोमांटिक सीन करते हुए नजर आए थे। इस गाने को आवाज दिया था इंदु सोनाली (Indu Sonali) और रजनीश ने। जबकि लिरिक्स श्याम देहाती ने लिखे थे।

Shweta

Shweta

Next Story