×

Bigg Boss 15 : तेजरन के फैन्स के लिए खुशखबरी, करण और तेजस्वी के पैरेंट्स ने उनके रिश्ते को स्वीकार किया, क्या घर के बाहर होगी उनकी शादी

टीवी शो बिग बॉस 15 के क्यूट कपल करण और तेजस्वी के फैन्स के लिए एक खुशखबरी है। कपल के पैरेंट्स ने उनके रिश्ते के लिए हामी भर दी है।

Priya Singh
Written By Priya Singh
Published on: 18 Jan 2022 7:05 AM GMT
Bigg Boss 15 : तेजरन के फैन्स के लिए खुशखबरी, करण और तेजस्वी के पैरेंट्स ने उनके रिश्ते को स्वीकार किया, क्या घर के बाहर होगी उनकी शादी
X

Bigg Boss 15 : कलर्स टीवी (Colors Tv) के बहुप्रसिद्ध टीवी शो 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में इन दिनों फैमिली एपिसोड चल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के माता - पिता उनसे बात कर रहे हैं। यह सब वीडियो कॉल के माध्यम से हो रहा है। इसी बीच शो के लव कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने भी अपने माता - पिता से बात की। लव कपल की बात शो के प्रशंसकों के लिए बहुत महत्तवपूर्ण है। क्योंकि यह उनके लव कपल करण और तेजस्वी के रिश्ते से जुड़ा विषय है। तेजस्वी और करण ने अपने रिश्ते के बारे में अपने माता - पिता से बात की है। उनके इस रिश्ते पर माता - पिता का क्या विचार है। आइए जानते हैं।

करण और तेजस्वी ने अपने माता - पिता से रिश्ते की बात की

कलर्स टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के अपकमिंग एपिसोड का वीडियो शेयर किया है। प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश (Tejaswi Prakash) अपने भाई से करण (Karan Kundra) के साथ रिश्ते के बारे में पूछती हैं। जिसपर उनके भाई कहते हैं कि घर में सभी उन्हें पसंद करते हैं। वहीं इससे पहले करण ने भी अपने माता - पिता से पूछा था कि क्या उन्हें तेजस्वी पसंद है। इसपर करण कुंद्रा के पिता कहते हैं कि वो घर में सभी के दिल में बसती हैं। शो के इस क्यूट कपल के रिश्ते के लिए अब उनके पैरेंट्स ने भी स्वीकृति दे दी है।



मां को देख इमोशनल हुईं राखी सावंत

शो के आगामी एपिसोड के प्रोमो की शुरुआत राखी सावंत से होती है। राखी की मां अपने बेटी को देखकर रोने लगती हैं और ममता से भरे आवाज में उन्हें मेरी बच्ची कहकर पुकारती हैं। जिसपर राखी रोने लगती हैं और वो उनसे पूछती हैं कि आप ठीक हैं न। वो आगे कहती हैं, "मेरी जान तेरे में ही अटकी हुई है मां।" इसके बाद प्रोमो में कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुकले अपने परिवार से बात करते हुए दिखाई देते हैं। अभिजीत अपनी पत्नी और बच्चों से बात करते हुए कहते हैं, "पहले मां से बात करवाओ।" वो अपनी मां को देखते ही उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करते हैं।

करण के परिवार के दिल में बसती हैं तेजस्वी प्रकाश

प्रोमोशनल वीडियो में इसके बाद प्रतिभागी करण कुंद्रा को उनके माता - पिता से बात करते हुए दिखाया जाता है। वीडियो में करण अपनी मां को देखकर एक छोटे बच्चे के समान मां कहकर उन्हें पुकारते हैं। इसके बाद वो अपने पापा से इशारे में पूछते हैं कि तेजस्वी कैसी रहेगी उनके लिए। क्या वो उनके इस फैसले से सहमत है। जिसपर करण के पिता कहते हैं, "ये अब हमारे परिवार के दिल में बसती है।" अपने पापा के ये जवाब सुनकर करण की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। और वो ठहाके लगाकर हंसने लगती हैं। इसी बीच तेजस्वी प्रकाश भी मुस्कुराती हुई दिखाई पड़ती हैं।

तेजस्वी की मां ने इस रिश्ते के लिए अपनी सहमती प्रदान की

प्रोमो में आगे तेजस्वी प्रकाश को उनके भाई से बात करते हुए देखा जाता है। शो के इस फैमिली एपिसोड में तेजस्वी ने खुद को पारंपरिक तरीके से तैयार किया था। प्रोमो में तेजस्वी को लाल रंग के कुर्ती में देखा जा सकता है। प्रोमो में तेजस्वी अपने भाई से पूछती हैं, "क्या तुम्हें ये पसंद है?" जिसपर उनके भाई कहते हैं, " करण अच्छे हैं। यहां तक की मां ने उनके लिए हामी भर दी है।" यानी की अब करण और तेजस्वी दोनों के माता - पिता उनके रिश्ते से खुश हैं। मुमकिन है कि वो घर से बाहर जाने के बाद एक - दूसरे के माता - पिता से मिलें। जिसके बाद अगर कपल की आपसी सहमति हो,तो दोनों शादी करने का फैसला भी ले सकते हैं।

Priya Singh

Priya Singh

Next Story