×

Bollywood Controversy: सलमान और ऐश्वर्या के अलावा ये स्टार्स नहीं करना चाहते एक दूसरे के साथ काम, जाने इनके विवादों के बारे में

वैसे तो बॉलीवुड (Bollywood) में आए दिन दोस्ती और दुश्मनी की खबरे आती रहती है। यहां पर कब एक अच्छा दोस्त दुश्मन बन जाए यह कहना बहुत मुश्किल है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shweta
Published on: 16 Jun 2021 12:34 PM GMT
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
X

सलमान खान और ऐश्वर्या राय (फोटो सौजन्य से सोशल मीडिया)

Bollywood Controversy: वैसे तो बॉलीवुड (Bollywood) में आए दिन दोस्ती और दुश्मनी की खबरे आती रहती है। यहां पर कब एक अच्छा दोस्त दुश्मन बन जाए यह कहना बहुत मुश्किल है। कई बार तो इन स्टार्स के झगड़ों का असर इनके पर्सनल लाइफ से अधिक प्रोफेशलन लाइफ में देखने को मिलता है। यही कारण है कि ये सेलेब्स कभी एक साथ काम करते हुए नहीं दिखाई देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन कौन है वे सेलेब्स

सलमान खान और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ऐश्वर्या की दुश्मनी जग जाहिर है। बताया जाता है कि फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान ही सलमान और ऐश्वर्या नजदीक आए। इसके बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और एक साथ दोनों ने जीने और मरने की कसमे तक खाई। लेकिन इन दोनों का रिश्ता कुछ सालों बाद खत्म हो गया। कहा जाता है कि सलमान खान ऐश्वर्या के लिए पजेसिव हो गए थे।

सलमान खान और ऐश्वर्या राय ( फोटो सोशल मीडिया)

जिसके वजह से इन दोनों का प्यारा सा रिश्ता खत्म हो गया। इस बीच ऐश की जीवन में विवेक ओबेरॉय आ गए। जिसके बाद सलमान ने विवेक को धमकियां दी। इन दोनें को बीच विवाद इतने बढ़ा की कभी ये एक साथ किसी फिल्म में नजर नहीं आए।

सलमान खान और दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड दबंग सलमान खान और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने कभी एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं किया। इसका कारण बताया जाता है कि दीपिका को सलमान खान की फिल्म सुल्तान में लीड रोल ऑफर किया गया था।

सलमान खान और दीपिका पादुकोण ( फोटो सोशल मीडिया)

लेकिन दीपिका ने इस करने से मना कर दिया । जिसके बाद सलमान ने फैसला लिया की वह कभी दीपिका के साथ काम नहीं करेंगे।

रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार और रानी मुखर्जी शायद ही कोई फिल्म होगी जिसमें यह दोनों एक साथ काम किए हो। इसका कारण बताया जाता कि रानी को कई बार अक्षय के साथ फिल्मों में काम करने का ऑफर दिया गया था।

रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार ( फोटो सोशल मीडिया)

लेकिन रानी ने काम करने से मना कर दिया। जिसके बाद अक्षय फैसला लिया कि वह कभी रानी के साथ फिल्मों में काम नहीं करेंगे।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा

वैस तो किंग खान और प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में काम किए हैं। इस दौरान खबर आई थी कि शाहरुख खान और प्रियंका की नजदीकिओं को की खबर आई थी।

शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा ( फोटो सोशल मीडिया)

यह बात शाहरुख की पत्नी गौर को पता चली तो गौरी ने शाहरुख को घर छोड़ने की धमकी दी। जिसके बाद शाहरुख ने प्रियंका के साथ फिल्मों में काम करना बंद कर दिए।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

बॉलीवुड के कभी हॉट कपल से मशूहर जॉन और बिपाशा की जोड़ी को लोग मिसाल दिया करते थे। कुछ साल तक ही इन दोनों का रिश्ता चला। इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद यह दोनों स्टार्स कभी स्क्रीन शेयर नहीं की।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ( फोटो सोशल मीडिया)

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर

एक्टर अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की शादी होने वाली थी। इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी लेकिन दोनों ने अचानक सगाई तोड़ने का फैसला लिया। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद कपूर परिवार और बच्चन परिवार के बीच भी दूरियां आ गई। इसके बाद यह दोनों स्टार्स कभी एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आए।

अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर ( फोटो सोशल मीडिया)

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी

फिल्म धड़कन में दोनों और कई फिल्मों में काम करने वाले यह स्टार्स कभी शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इन दोनों ने सगाई तक कर लिए थे। लेकिन बताया जाता है कि अक्षय और ट्विंकल के बीत नजदीकियां बढ़ने लगी जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। इस ब्रेकअप से शिल्पा पूरी तरह से टूट गई थी। इसके बाद इन दोनों ने कभी किसी फिल्म में एक साथ काम नहीं किए।

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ( फोटो सोशल मीडिया)

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story