Diljit Dosanjh Video:दिलजीत दोसांझ जा रहे हैं पाकिस्तान बताया खुद लोगों ने कहा उधर ही रहना फिर देखें

Diljit Dosanjh Viral Video: इधर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है, उधर दिलजीत दोसांझ ने कहा कि वो पाकिस्तान जा रहे है वीडियो हुआ वायरल

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2025 4:12 PM IST
Diljit Dosanjh Viral Video
X

Diljit Dosanjh Video Viral To Go Pakistan (Image Credit- Social Media)

Diljit Dosanjh Video: इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का महौल है। भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान से सारे रिश्ते तोड़ लिए गए हैं। यहाँ तक पाकिस्तानी मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के साथ काम करने पर भी मनाही है। इसके साथ ही पाकिस्तानी फिल्मों और ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दिया गया है। पहले तो पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी मनोरंजन से जुड़े लोगों ने इसकी निंदा की लेकिन जैसे ही भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए Operation Sindoor चलाया। उसके बाद पाकिस्तानी मनोरंजन से जुड़े लोगों के तेवर एकदम से बदल गए और उन्होंने भारत के इस हमले को शेमफुल बताया। जिसके बाद भारत के लोग भी उनको ट्रोल करने लगे। इन सबके बीच पहलगाम हमले के बाद भारतीय मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान से सारे रिश्ते तोड़ते हुए उनकी जो भी फिल्में रिलीज होने वाली थी। उसे रद्द कर दिया, जिसमें Diljit Dosanjh की सरदार जी 3 थी जिसमें पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस हानिया आमिर भी थी। Diljit Dosanjh ने हानिया आमिर को सरदार जी 3 से हटा दिया। तो वहीं अब जाकर Diljit Dosanjh का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो पाकिस्तान जाने की बात कह रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ ने की पाकिस्तान जाने की बात वीडियो वायरल (Diljit Dosanjh Go To Pakistan Video Viral)-

Diljit Dosanjh जो अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। इस समय जहाँ Operation Sindoor भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। हर भारतीय भारत सरकार के इस कदम की सराहना कर रहा है तो वहीं इन सबके बीच Diljit Dosanjh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा है। जिसमें दिलजीत दोसांझ से किसी ने पूछा कि वो पाकिस्तान कब आएंगे। जिसपर Diljit Dosanjh की आना है आना है जल्द ही आऊँगा। आप लोगों के लिए एक सरप्राइज है। जिसके बाद Diljit Dosanjh के इस वीडियो के वायरल होने के बाद नेटिजन्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। एक यूजर ने लिखा- "पाकिस्तान ही चला जा", तो वहीं एक यूजर ने लिखा "मिल गया सरप्राइज ऑपरेशन सिंदूर"


बता दे कि Diljit Dosanjh का वायरल हो रहा ये वीडियो काफी पुराना है। उस समय इंडिया और पाकिस्तान के बीच हालात सामान्य थे। दिलजीत दोसांझ भी हानिया आमिर के साथ सरदार जी 3 करने जा रहे थे। लेकिन पहलगाम हमले के बाद उन्होंने भारतीय सरकार की एडवाइजरी मानते हुए हानिया आमिर को फिल्म से हटा दिया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story