×

Ekta Kapoor Video: एकता कपूर की बर्थडे पार्टी का इनसाइड वीडियो, गर्ल्स गैंग संग किया खूब डांस, इस वजह से उड़ा मजाक

Ekta Kapoor birthday celebration: एकता कपूर के बर्थडे पार्टी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एकता कपूर जमकर डांस करते दिख रहीं हैं,

Shivani Tiwari
Published on: 8 Jun 2025 6:08 PM IST
Ekta Kapoors birthday celebration
X

Ekta Kapoors birthday celebration

Ekta Kapoor Video: छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे पर छाई रहने वालीं एकता कपूर 50 साल की हो चुकी हैं, जी हां! एकता कपूर ने 7 जून को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। एकता के जन्मदिन पर मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी आयोजित हुई थी, जहां टीवी के साथ ही बॉलीवुड जगत के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। एकता कपूर के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहें हैं, वहीं एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एकता कपूर जमकर डांस करते दिख रहीं हैं, आइए आपको भी दिखाते हैं।

एकता कपूर का डांस वीडियो (Ekta Kapoor Dance Video)

एकता कपूर ने जन्मदिन की ग्रैंड पार्टी रखी थी, जिसमें मौनी रॉय, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, करिश्मा तन्ना, सुजैन खान अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी जैसे तमाम सितारे पहुंचें थे। वहीं अब जन्मदिन का एक इनसाइड वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है, जिसमें एकता कपूर अपनी गर्ल्स गैंग संग खूब ठुमके लगाते नजर आ रहीं हैं।


एकता कपूर के वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एकता अपने दोस्तों संग मुन्नी बदनाम हुई गाने पर खूब डांस कर रहीं हैं। एकता वीडियो में बेहद खुश नजर आ रहीं हैं, वह अपना जन्मदिन खूब एंजॉय कर रहीं हैं। एकता कपूर का लुक भी बेहद हॉट लग रहा है। उनके इस वीडियो को देख यूजर्स उन्हें बुरी तरह ट्रोल भी कर रहें हैं।

एकता कपूर के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये तो पागल है।" दूसरे ने लिखा, "लेस्बियन एंड उसका गैंग।" तीसरे ने लिखा, "ये मुझे टोना टोटका वाली लगती है।" इसी तरह कुछ यूजर्स उनके कपड़े पर भी कमेंट कर रहें हैं। बता दें कि एकता कपूर अपने आने वाले शो "बड़े अच्छे लगते हैं" के नए सीजन को लेकर सुर्खियों में बनीं हुईं हैं, जो जून में ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही उनका शो "क्योंकि सास भी कभी बहू थी" और "नागिन" का भी नया सीजन जल्द ही दस्तक देने को तैयार है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story