Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin तेजू के बाद नील की होगी छुट्टी, सवी की जिंदगी में आया नया शख्स

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल में एक और नए एक्टर की होने वाली है एंट्री

Shikha Tiwari
Published on: 10 May 2025 10:46 AM IST
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Episode
X

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode (Image Credit-Social Media)

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Upcoming Twist: स्टार प्लस प्रसिद्ध टीवी सीरियल जोकि 2020 से अबतक दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। जिसका नाम है गुम है किसी के प्यार में बहुत जल्द ही इस टीवी सीरियल ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। लेकिन जैसे ही इस टीवी सीरियल का तीसरा सीजन आया वैसे ही शो की टीआरपी में गिरावट दर्ज होने लगी। जिसके बाद शो के मेकर्स ने शो की कास्ट और कहानी में बदलाव किया वैभवी हंकारे जो कि तेजस्विनी का किरदार प्ले कर रही थी। उनको हटाकर भाविका शर्मा की पुलिस ऑफिसर के रूप में एंट्री कराई गई। तो वहीं अब खबरें आ रही हैं कि शो में एक और नए एक्टर की एंट्री होने वाली है। जिसके साथ सवी रोमांस करती हुई नजर आएगी।

गुम है किसी के प्यार में होगी नए एक्टर की एंट्री (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin New Cast Entry)-

गुम है किसी के प्यार में तेजू और रजत की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो जाती है। जिसके बाद सवी पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आई तो वहीं सवी रजत और तेजू के एक्सीडेंट की जाँच कर रही हैं। जिसके लिए वो नील से भी सवाल पूँछ रही हैं। तो वहीं खबरें आ रही थी कि तेजू और रजत की मौत के बाद नील और सवी इस एक्सीडेंट की जाँच करते हुए एक-दूसरे के करीब आएँगे। लेकिन अब खबर आ रही हैं कि सवी नील से नहीं इस एक्टर संग रोमांस करती हुई नजर आ सकती हैं।


गुम है किसी के प्यार में एक नया शख्स आने वाला है। गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आयुष संजीव गुम है किसी के प्यार में आएंगे। आयुष एक मराठी एक्टर हैं और हिंदी सीरियल से डेब्यू करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि शो में जैसे सई और जगताप की कहानी शो में दिखाई गई थी। वैसे ही कुछ सवी और आयुष के बीच में दिखाया जाएगा। तो वहीं गुम है किसी के प्यार में एक विलेन की भी एंट्री होगी। बता दे कि एक्टर अजय चौधरी शो में विलेन की भूमिका निभाने वाले हैं। ये एक कैमियो रोल होगा। जो काफी जबरदस्त होने वाला है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story