TRENDING TAGS :
Sanam Teri Kasam 2 नहीं करेंगे हर्षवर्धन राणे, कर दिया खुला ऐलान
Sanam Teri Kasam 2: हर्षवर्धन राणे ने अपने पोस्ट में बताया कि वे सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे, साथ ही इसकी वजह भी उन्होंने बता दी।
Sanam Teri Kasam 2 (Photo- Social Media)
Sanam Teri Kasam 2: बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, बता दें कि वे इन दिनों मोहित सूरी के साथ की अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहें हैं, लेकिन अब उन्होंने सनम तेरी कसम 2 मूवी के बारे में ऐसा कुछ पोस्ट कर दिया है कि यूजर्स हैरान रह गए हैं। दरअसल हर्षवर्धन राणे ने अपने पोस्ट में बताया कि वे सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे, साथ ही इसकी वजह भी उन्होंने बता दी। आइए बताते हैं कि हर्षवर्धन राणे क्यों सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे।
हर्षवर्धन राणे नहीं बनेंगे सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा
अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम फरवरी महीने में री रिलीज हुई थी, री रिलीज पर फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली थी, फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया था, जिसके बाद मेकर्स ने सनम तेरी कसम 2 का ऐलान किया। सनम तेरी कसम 2 की अनाउंसमेंट होते ही चर्चा होने लग गई कि क्या वही स्टार कास्ट पार्ट 2 में भी नजर आएंगी, लेकिन अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं हुआ था कि इसी बीच हर्षवर्धन राणे ने अनाउंस कर दिया कि वे सनम तेरी कसम 2 का हिस्सा नहीं बनेंगे।
हर्षवर्धन राणे ने मेकर्स के सामने बड़ी शर्त रख दी है और इसकी वजह इंडिया पाकिस्तान के बीच चल रहा वॉर है। सनम तेरी कसम मूवी में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा हुसैन नजर आईं थीं, वहीं अब जब दोनों देशों के बीच वॉर हो रहा है तो मावरा हुसैन ने भारत के बारे में बहुत कुछ गलत कहा और यही वजह है कि हर्षवर्धन राणे उन पर भड़क गए और उन्होंने अनाउंस कर दिया कि यदि मेकर्स सनम तेरी कसम 2 में मावरा हुसैन को लेंगे तो वे इसका हिस्सा नहीं बनेंगे।
देखिए हर्षवर्धन राणे ने क्या लिखा
हर्षवर्धन राणे ने मावरा हुसैन द्वारा भारत के लिए किए गए ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर किया और उनकी जमकर क्लास लगाई। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने आज की डेट भी डाली है। उस पोस्ट में हर्षवर्धन राणे लिखते हैं, "जैसे कि मैं शानदार एक्सपीरियंस के लिए आभारी हूं, पर अब जैसी चीजें हैं और हमारे देश के बारे में डायरेक्ट कमेंट पढ़ने के बाद मैंने एक फैसला लिया है कि यदि सनम तेरी कसम 2 में पुरानी कास्ट रहेगी तो मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा।" हर्षवर्धन राणे का ये पोस्ट सुर्खियों में आ चुका है, जहां भारत के फैंस उनके इस फैसले पर गर्व जता रहें हैं, वहीं पाकिस्तानी फैंस हर्षवर्धन राणे को ट्रोल कर रहें हैं।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge