×

Housefull 5 Song Laal Pari: कब रिलीज होगा हाउसफुल 5 का फर्स्ट सॉन्ग, हनी सिंह ने दी आवाज, टीजर है धांसू

Housefull 5 Laal Pari Song Teaser: हाउसफुल 5 के पहले गाने लाल परी का टीजर रिवील कर दिया है, साथ ही यह भी जानकारी दी है कि गाना कब रिलीज किया जाएगा|

Shivani Tiwari
Published on: 2 May 2025 12:47 PM IST
Housefull 5 Laal Pari Song Teaser
X

Housefull 5 Laal Pari Song Teaser

Housefull 5 Song Laal Pari Teaser: अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म हाउसफुल 5 को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, बीते दिन ही मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिवील करते हुए स्टार कास्ट से पर्दा उठा दिया था, वहीं अब यह भी जानकारी दी है कि हाउसफुल 5 का पहला गाना रिलीज कब होगा। जी हां! अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हाउसफुल 5 के पहले गाने लाल परी का टीजर रिवील कर दिया है, साथ ही यह भी जानकारी दी है कि गाना कब रिलीज किया जाएगा, आइए जानते हैं।

हाउसफुल 5 सॉन्ग लाल परी (Housefull 5 Laal Pari Song Teaser)

हाउसफुल 5 फिल्म के टीजर ने दर्शकों की उत्सुकता बहुत अधिक बढ़ा दी है, अब दर्शकों को इंतजार है फिल्म के ट्रेलर का, लेकिन ट्रेलर से पहले मेकर्स फिल्म का धमाकेदार गाना रिलीज करेंगे, जिससे जुड़ी जानकारी मिल चुकी है। जी हां! अक्षय कुमार ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लाल परी गाने का टीजर रिवील किया है और इसके साथ उन्होंने बताया कि लाल परी गाना कल रिलीज होगा।

लाल परी गाना बेहद धमाकेदार होने वाला है, टीजर देख ही दर्शक अंदाजा लगा चुके हैं कि ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने वाला है और इसकी सबसे बड़ी वजह हनी सिंह भी हैं। जी हां! दरअसल यो यो हनी सिंह भी इस गाने में अपना योगदान दिए हुए हैं। बताते चलें कि लाल परी गाने को हनी सिंह और सिमर कौर ने अपनी आवाज दी है, म्यूजिक यो यो हनी सिंह के ही हैं और लिरिक्स की बात करें तो हनी सिंह के साथ अल्फ़ाज़ ने लिखा है। लाल परी गाना फुल ऑन धमाकेदार होने वाला है।

कब रिलीज होगी हाउसफुल 5 (Housefull 5 Release Date)

हाउसफुल 5 फिल्म एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें कई बेहतरीन स्टार कास्ट हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, चित्रांगदा सिंह, डीनो मोरया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, सौंदर्या शर्मा, रणजीत, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर जैसी बेहतरीन स्टार कास्ट है। कॉमेडी से भरपूर फिल्म "हाउसफुल 5" का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन तले इस धमाकेदार फ़िल्म को प्रोड्यूस कर रहें हैं, बता दें कि हाउसफुल 6 जून 2025 में सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story