Kamaal R. Khan ने Operation Sindoor पर पाकिस्तान का उड़ाया मजाक कहा चीन ने बनाया मामा देखें वीडियो

Kamaal R. Khan Video On Operation Sindoor: कमाल आर. खान ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान का बनाया मजाक सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

Shikha Tiwari
Published on: 10 May 2025 7:50 AM IST (Updated on: 10 May 2025 7:50 AM IST)
Kamaal R. Khan On Operation Sindoor
X

Kamaal R. Khan On India Pakistan War (Image Credit- Social Media)

Kamaal R. Khan Video: एक्टर, लेखन और निर्माता कमाल आर. खान सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो ना केवल फिल्मों से जुड़े अपडेट ही शेयर करते रहते हैं अपितु वो इस समय India Pakistan के बीच चल रहे तनाव पर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। यही नहीं वो अपनी बातों को निष्पक्ष तरीके से रख रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद Kamaal R. Khan ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसका विरोध किया था। तो वहीं इस समय Kamaal R. Khan Operation Sindoor पर खुलकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान का की पोल खोली है।

कमाल आर. खान ने ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान का बनाया मजाक (Kamaal R. Khan On Operation Sindoor)-

कमाल आर. खान लगातार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर बेबाकी से अपनी बात को रखते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं Kamaal R. Khan इस मामले में भारत का सपोर्ट भी कर रहे हैं। तो वहीं वो पाकिस्तान को मुहँतोड़ जवाब भी दे रहे हैं। इन सबके बीच Kamaal R. Khan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पाकिस्तान का पोल खोलने के लिए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें Kamaal R. Khan ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले पर बात की है। इस वीडियो में Kamaal R. Khan ने पाकिस्तान का मजाक बनाया है। यही नहीं Kamaal R. Khan ने पाकिस्तान द्वारा चाइनीज हथियारों का प्रयोग किए जाने पर भी उसका मजाक उड़ाते हुए कहा कि- इन्होंने चलाने से पहले इसका अभ्यास नहीं किया था। यही वजह है कि वो फुस हो गया।


Kamaal R. Khan के इस वीडियो की वजह से भारतीय जनता द्वारा उनको पूरा सपोर्ट मिल रहा है। और उनके इस बेबाकी की तारीफ की जा रही है। Kamaal R. Khan ने बॉलीवुड के खान पर भी सवाल उठाया है। क्योंकि किसी भी खान ने Operation Sindoor को लेकर किसी प्रकार का पोस्ट नहीं किया है।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story