×

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नयका गाना 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' रिलीज, देखें VIDEO

Bhojpuri Gana: 23 नवंबर 2021 को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का एचडी गाना 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' (Tu Kutte Se Dil Laga Le) जारी किया गया है।

Shweta
Written By Shweta
Published on: 23 Nov 2021 7:10 AM GMT (Updated on: 23 Feb 2023 10:13 AM GMT)
Khesari Lal Yadav
X

खेसारी लाल यादव (डिजाइन फोटोः सोशल मीडिया)

Bhojpuri Gana: अपने अभिनय और आवाज के दम पर भोजपुरी पर्दे पर जलवा बिखेरने वाले खेसारी लाल यादव इन दिनों पूरी तरह से भोजपुरी प्रेमियों के बीच छाए हुए हैं। भोजपुरी मेगा स्टार खेसारी लाल यादव के गानों का क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बार खेसारी लाल यादव भोजपुरी फीमेल सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर भोजपुरिया दर्शकों के बीच धमाल मचा रहे हैं। 23 नवंबर 2021 को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का एचडी गाना (Khesari Lal Yadav Shilpi Raj hd song) 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' (Tu Kutte Se Dil Laga Le) जारी किया गया है।

खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का नयका गाना (khesari lal yadav shilpi raj new song) 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' रिलीज होते ही वायरल होने लगा है। इस गाने को कुछ ही देर में 5 लाख व्यूज मिल गए हैं। बहुत तेजी के साथ यह गाना मिलियन की ओर बढ़ रहा है। खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का डीजे सॉन्ग 'तू कुत्ते से दिल लगा ले' का लिरिक्स काफी अलग है।

इसे आज ही भोजपुरी के अधिकारिक यूट्यूब चैनल सारे गामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। दर्शकों का यह गाना खूब पसंद आ रहा है। यहीं वजह की अब तक इसे 59K लाइक्स के साथ 13 हजार कमेंट मिल चुके हैं। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है और गजब का लिरिक्स दिया है अजय बच्चन ने। इसके अलावा इस मजेदार गाने का डायरेक्टर टीम सोनू (गुंजन) है, वहीं कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही खेसारी लाल यादव का गाना (Khesari Lal Yadav Ka Gana) 'बानी बड़ा कंफ्यूज' (Baani Bada Confuse) रिलीज हुआ था। जैसे ही खेसारी का भोजपुरी वीडियो सॉन्ग (Bhojpuri Video Song) रिलीज हुआ करोड़ों व्यूज मिल गए। 'बानी बड़ा कंफ्यूज' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 24 सितम्बर 2021 को रिलीज किया गया था। यह सॉन्ग खेसारी लाल यादव की फिल्म बाप जी का था। जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Shweta

Shweta

Next Story