TRENDING TAGS :
Bade Acche Lagte Hai Season 2 में हर्षद-शिवांगी के साथ नकुल मेहता-दिशा परमार भी होंगे, निभाएंगे ये रोल
Bade ache Lagte Hain Season 2: सुनने में आया है नकुल मेहता और दिशा परमार भी Bade ache Lagte Hain Season 2 शो का हिस्सा होंगे, आइए डिटेल में बताते हैं।
Bade ache Lagte Hain Season 2
Bade Acche Lagte Hai Season 2: टीवी का पसंदीदा शो बड़े अच्छे लगते हैं का नया सीजन बहुत ही जल्द वापसी करने वाला है, दर्शकों ने जब से यह खबर सुनी है कि बड़े अच्छे लगते हैं का सीजन 2 आ रहा है, वे बहुत अधिक उत्साहित हैं, दिलचस्प बात तो यह है कि इस बार दर्शकों की एक फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी, लंबे समय से दर्शक इन जोड़ी को साथ देखना चाहते थे और अब जाकर उनका ये सपना सच होने वाला है। हम जिस जोड़ी की बात कर रहें हैं, वह कोई और नहीं बल्कि शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा हैं, वहीं अब सुनने में आया है नकुल मेहता और दिशा परमार भी इस शो का हिस्सा होंगे, आइए डिटेल में बताते हैं।
बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 स्टार (Bade Acche Lagte Hai Season 2 Promo)
अब बड़े अच्छे लगते है सीज़न टू को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह नज़र आ रहा है। शो का प्रोमो सामने आ चुका है, जिसने दर्शकों का दिल पहले ही जीत लिया है, वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल लड़ेंगे। दरअसल बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 को लेकर आई लेटेस्ट अपडेट के अनुसार शो में पुराने स्टार कास्ट भी नजर आएंगे, जी हां! मेकर्स ने दिशा परमार और नकुल मेहता को अप्रोच किया है, ये दोनों इस शो में कैमियो करते दिखाई दे सकते हैं।
बता दें कि नकुल मेहता और दिशा परमार ने बड़े अच्छे लगते हैं में राम और प्रिया का किरदार निभाया था। दर्शकों ने राम और प्रिया की कहानी की खूब प्यार दिया, वहीं अब हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की कहानी में भी राम और प्रिया की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी, इस खबर ने फैंस को और अधिक एक्साइटेड कर दिया हैं। बताते चलें कि बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 में हर्षद चोपड़ा ऋषभ का किरदार निभाएंगे, जबकि शिवांगी जोशी भाग्यश्री का किरदार निभाएंगी, दर्शकों को प्रोमो देख ही इस नई फ्रेश जोड़ी की कहानी पसंद आ गई है। जिस तरह का क्रेज शो को लेकर बना है, उसे देख साफ है कि यह TRP की लिस्ट में टॉप पर होने वाला है। बड़े अच्छे लगते हैं सीजन 2 टीवी पर शुरू कब होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge