×

निश्चय मल्हान-फुकरा इंसान में कौन है सबसे बड़ा व ज्यादा अमीर, क्या करतीं हैं यूट्यूबर निश्चय की पत्नी रुचिका, जानें सब कुछ

Nischay Malhan Abhishek Malhan Net Worth:

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2025 12:14 PM IST
Nischay Malhan Abhishek Malhan Net Worth
X

Nischay Malhan Abhishek Malhan Net Worth

Nischay Malhan-Abhishek Malhan: यूट्यूबर पर मशहूर मल्हान फैमिली सुर्खियों में आ चुकी है, क्योंकि निश्चय मल्हान, जो अपने फैंस के बीच ट्रिगर्ड इंसान के नाम से फेमस हैं, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर संग सात फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है। रुचिका और निश्चय मल्हान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहीं हैं, फैंस समेत सेलेब्स भी निश्चय व रुचिका को शुभकामनाएं व बधाईयां दे रहें हैं। वहीं बहुत से लोग निश्चय मल्हान की फैमिली व उनकी पत्नी रुचिका राठौर के बारे में जानना चाहते हैं, आइए हम आपको सबके बारे में डिटेल में बताते हैं।

निश्चय मल्हान-अभिषेक मल्हान में कौन बड़ा (Nischay Malhan Abhishek Malhan Net Worth)

यूट्यूब पर निश्चय मल्हान और अभिषेक मल्हान का जबरदस्त जलवा है, दोनों ने अपनी मेहनत के दम पर लोगों के बीच अपनी मजबूत पहचान बना ली है। निश्चय मल्हान 9 जून को अपनी प्रेमिका रुचिका संग शादी रचाई, ऐसे में फैंस यह जानना चाह रहें हैं कि मल्हान भाइयों में बड़ा कौन है, जी हां! आज तक बहुत से फैंस को यही नही पता कि निश्चय मल्हान और अभिषेक मल्हान में बड़ा कौन है, तो हम अपने रीडर्स को बता दें कि निश्चय मल्हान अभिषेक मल्हान से बड़े हैं। निश्चय मल्हान 29 साल के हैं, जबकि छोटे भाई अभिषेक मल्हान की उम्र 28 साल के हैं।


निश्चय मल्हान-अभिषेक मल्हान दोनों ही देश के टॉप यूट्यूबर मानें जाते हैं, इसके साथ ही दोनों ब्रांड प्रोमोशन के जरिए भी पैसा कमाते हैं, अभिषेक मल्हान म्यूजिक वीडियो में भी नजर आया रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक मल्हान की टोटल नेटवर्थ करीब 98 करोड़ रुपए है, जबकि निश्चय मल्हान की नेटवर्थ 30-35 करोड़ बताई गई है।

क्या करतीं हैं निश्चय मल्हान की पत्नी रुचिका (Nischay Malhan Wife Ruchika Career)

निश्चय मल्हान ने गर्लफ्रेंड रुचिका संग सात फेरे लेकर जिन्दगी के एक नए चैप्टर की शुरुआत की है। निश्चय मल्हान एक फेमस यूट्यूबर हैं, वहीं अब उनकी बीवी रुचिका राठौर के बारे में बताएं तो निश्चय और रुचिका की मुलाकात साल 2018 में कॉलेज के दिनों में हुई थी। वहीं से शुरू हुई दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई, अब दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। रुचिका राठौर के काम के बारे में बताएं तो वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वो अक्सर निश्चय और उनके भाई अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के Vlogs में नजर आती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी रुचिका की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर रुचिका को 1.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। YouTube पर वे अपने डेली लाइफ़ के ब्लॉग शेयर करतीं हैं, उनके यूट्यूब पर 808K सब्सक्राइबर्स हैं।




Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story