Pawan Singh ने गाया Uncha Lamba Kad का भोजपुरी वर्जन, दर्शकों द्वारा किया जा रहा है काफी पसंद

Pawan Singh Uncha Lamba Kad Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक वीडियो हुआ वायरल जिसमें उन्होंने गाया ऊंचा लंबा कद का भोजपुरी वायरल

Shikha Tiwari
Published on: 9 Jun 2026 2:18 PM IST
Pawan Singh Uncha Lamba Kad Bhojpuri Version
X

Pawan Singh Uncha Lamba Kad Bhojpuri Song Version (Image Credit- Social Media)

Pawan Singh Song: भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध सुपरस्टार पवन सिंह जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सिनेमा जगत में कई सारे सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गानों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं इन दिनों पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी बवाल में नजर आ रहे हैं। जोकि कलर्स टीवी और जियो स्टार पर प्रसारित होगा। इस शो में आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव निरहुआ, तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी नजर आने वाली है। तो वहीं इन सबके बीच पवन सिंह का एक गाना काफी ज्यादा ट्रेंडिग लिस्ट में है। जोकि Uncha Lamba Kad का भोजपुरी वर्जन है।

पवन सिंह ने गाया ऊंचा लंबा कद का भोजपुरी वर्जन ( Pawan Singh Song Uncha Lamba Kad Bhojpuri Version)-

Uncha Lamba Kad जोकि इन दिनों काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टू द जंगल में इसका नया वर्जन रिलीज किया गया है। इससे पहले ये गाना वेलकम फिल्म में था। जिसमें अक्षय कुमार के अपोजिट कटरीना कैफ नजर आई थी। तो वहीं वेलकम टू द जंगल में इस गाने में अक्षय कुमार के साथ दिशा पटानी नजर आ रही है। नया वर्जन भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं इन सबके बीच Uncha Lamba Kad का एक भोजपुरी वर्जन भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको पवन सिंह ने गाया है। गाने का तर्ज Uncha Lamba Kad पर आधारित है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।



भोजपुरी सिनेमा में ये पहली बार नहीं हुआ है, जब बॉलीवुड के किसी गाने या फिल्म का भोजपुरी वर्जन में रिलीज किया गया हो। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि जब भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्में बॉलीवुड की फिल्मों की कहानियों पर आधारित हैं। इसके अलावा भोजपुरी सिनेमा के कई सारे गाने के तर्ज भी बॉलीवुड गानों पर आधारित होते हैं।

Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story