×

Raj Kundra Case: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का ऐसे किया इस्तेमाल, जानकर रह जाएंगे हैरान

Raj Kundra Case: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्हें 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Shreya
Published on: 20 July 2021 11:37 AM GMT (Updated on: 20 July 2021 11:51 AM GMT)
Raj Kundra Case: राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी का ऐसे किया इस्तेमाल
X

पति राज कुंद्रा संग शिल्पा शेट्टी (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raj Kundra Case: बॉलीवुड एक्ट्रेल शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Businessman Raj Kundra) को पुलिस की तरफ से हिरासत में लेने के बाद लोग हतप्रभ हैं कि आखिर इतना बड़ा बिजनेसमैन पोर्नोग्राफी (Pornography) से करोडों रुपए कमा रहा था। इसके पहले भी राज कुंद्रा को आईपीएल स्पाट फिक्सिंग (IPL Spot Fixing) के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अब तक आम लोग राज कुंद्रा को शिल्पा के पति के तौर पर ही देख रहे थें पर मुम्बई पुलिस की तरफ से किए गए खुलासे से कई राज सामने आए हैं।

कौन है राजकुंद्रा?

देश में न जाने कितने बिजनेसमैन हैं लेकिन राजकुंद्रा तब चर्चा में आए जब उन्होंने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Raj Kundra Marriage) से शादी की। बताया जाता है कि राज के पिता बाल कृष्ण ब्रिटेन में एक बस कंडक्टर हुआ करते थें। पर 1994 के आसपास उन्होंने नौकरी छोड़ दी और नेपाल में पश्मीना शाल का व्यापार करने लगे। वह नेपाल से शाल ले जाकर ब्रिटेन में बड़े लोगों को बेचते थें। उनका इस बिजनेस में काफी बड़ा लाभ हुआ। राज कुंद्रा भी अपने पिता का इस बिजनेस में सहयोग किया करते थें।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

शिल्पा शेट्टी से विवाह के बाद आए चर्चा में

इसके बाद उन्होंने इस व्यवसाय से मिले धन को अन्य जगह लगाने का काम किया। जिसके कारण वह अरबों की सम्पत्ति के मालिक बन गए। 2007 में जब फिल्मों से आउट हो चुकी शिल्पा शेट्टी लंदन पहुंचीं। वहीं पर उनकी मुलाकात अरबपति राज से हुई। दोनों नजदीक आए और फिर विवाह कर लिया। उनकी पहली पत्नी ने राज और शिल्पा पर कई तरह के आरोप लगाए थें।

ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहे

राज कुंद्रा ट्विटर पर कई सालों से सक्रिय हैं। एक ट्वीट में उन्होंने 2012 में रावण के सीता हरण को आईपीएल में चियर करती हुई युवतियों से जोड़ दिया था। उन्होंने कहा कि रावण ने सीता का हरण किया तो उसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। वह शुरू से ही पोर्नग्राफी के पक्ष में हमेशा आगे रहा करते थें। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी से पैसा कमाने का सबसे पहला आइडिया सनी लियोनी ने दिया था। इसके बाद राज कुंद्रा ने पूनम पांडे का पोर्न वीडियो बनाया। इसके लिए एक एप भी बनाया। लेकिन बाद में पूनम पांडे और राज कुंद्रा के बीच विवाद हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंचा।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

राज ने शिल्पा की राजनीतिक पहुंच का लाभ लिया

राज को पता था कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के राजनीतिक सम्बन्ध हैं। शिल्पा ने समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह के द्वारा राजनीति में अपनी पकड़ बनाई। इसके बाद उनके कई अन्य नेताओं से सम्पर्क हुए। बाद में जब मेक इन इंडिया कार्यक्रम तैयार हुआ तो राज ने अपने एक एप को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया। इसमें उन्होंने तत्कालीन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी से मदद ली। वह इसी बहाने प्रधानमंत्री कार्यालय तक अपनी पहुंच बनाना चाहती थी पर ऐसा नहीं हो सका।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story