×

सलमान करेंगे खुलासा! इस दिन करने वाले हैं बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

भाईजान सलमान खान अब ऐक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं। तो जान लीजे दबंग स्टार की ये मूवी 2020 में आएगी। बता दें कि सलमान खान की मूवी भारत को तो दर्शकों ने बहुत पसंद किया ही था। लेकिन अब भाईजान के फैंस को उनकी आने वाली मूवी दबंग3 का बहुत बेस्रबी से इंतजार है।

Vidushi Mishra
Published on: 24 April 2023 7:43 PM GMT
सलमान करेंगे खुलासा! इस दिन करने वाले हैं बड़ा ऐलान, पढ़ें पूरी खबर
X
Salman Khan

मुम्बई : भाईजान सलमान खान अब ऐक्शन मूवी बनाने जा रहे हैं। तो जान लीजे दबंग स्टार की ये मूवी 2020 में आएगी। बता दें कि सलमान खान की मूवी भारत को तो दर्शकों ने बहुत पसंद किया ही था। लेकिन अब भाईजान के फैंस को उनकी आने वाली मूवी दबंग3 का बहुत बेस्रबी से इंतजार है। पर अब तो इस मूवी ने फेवरेट मूवी की लिस्ट में ये एक्शन मूवी भी शामिल हो गई है।

यह भी देखें... कश्मीर पर बोले पाक पीएम इमरान खान, मामला मानवाधिकारों से जुड़ा

ये भी बताया जा रहा है कि सलमान खान निर्देशक प्रभुदेवा के साथ एक धमाकेदार एक्शन मूवी बनाने की प्लानिंग भी कर रहे हैं, जिसे अगले साल ईद पर रिलीज किए जाने का कयास लगाया जा रहा है। प्रभुदेवा 'दबंग 3' को भी डायरेक्ट कर रहे हैं। अब यह ऐक्शन फिल्म न तो 'वॉन्टेड' का सीक्वल है और न ही 'किक 2'।

dabangg3

इसके साथ यह मूवी कुछ खास ही है तभी इसको लेकर इतना सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि बॉलीवुड के भाईजान एक या दो दिन के अंदर ही अपनी इस एक्शन मूवी की अनाउंसमेंट करेंगे।

इसके साथ ही इस मूवी के ज्यादातर ऐक्शन सीन्स और स्टंट सलमान खुद ही करेंगे। यह मूवी कोरियन क्राइम ड्रामा 'वेटरन' का हिंदी रीमेक हो सकती है। सलमान इस मूवी में एक अंडरकवर कॉप का रोल प्ले कर सकते हैं।

Salman Khan

आने वाला बिग-बॉस सीज़न 13

कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 13वे सीज़न की शुरुआत 29 सितंबर से होने जा रही है। इस सीज़न को पहले से ज्यादा मसालेदार बनाने के लिए मेकर्स द्वारा कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story