Shraddha Kapoor New Movie Eetha: कौन हैं विथाबाई भाऊ? जिनका किरदार निभा रही श्रद्धा, रिलीज डेट जारी

Who Is Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar: श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा की रिलीज डेट जारी, जानिए कौन हैं विथाभाई भाऊ मांग नारायमगावंकर

Shikha Tiwari
Published on: 9 Jun 2026 11:21 AM IST
Shraddha Kapoor New Movie Eetha Release Date
X

Shraddha Kapoor New Movie Eetha Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar Biography (Image Credit-Social Media)

Shraddha Kapoor New Movie Eetha: श्रद्धा कपूर स्त्री 2 के बाद किसी भी फिल्म में नहीं नजर आई है। उस समय से दर्शकों को उनकी अपकमिंग फिल्म ईथा का बेसब्री से इंतजार था। ईथा में श्रद्धा कपूर अहम भूमिका निभा रही हैं। ये एक महिला प्रधान फिल्म है। फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई है। ये एक वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म है। चलिए जानते हैं श्रद्धा कपूर ईथा मूवी में किसका किरदार प्ले कर रही हैं। कौन हैं Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar जिनको महाराष्ट की तमाशा महारानी कहा जाता था।

श्रद्धा कपूर की नई फिल्म ईथा कब हो रिलीज (Shraddha Kapoor New Movie Eetha Release Date In Hindi)-

श्रद्धा कपूर की फिल्म ईथा सिनेमाघरों में 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। फिल्म की लगभग शूटिंग पूरी हो चुकी हैं। स्त्री 2 के बाद दर्शक एक बार फिर से एक अलग किरदार में श्रद्धा कपूर को देखेंगे। इसके बारे में जानकारी फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने X पर शेयर की है। फिल्म ईथा में श्रद्धा कपूर विथाबाई भाऊ मांग नारायणगावंकर का किरदार निभाएंगी।



कौन हैं विथाबाई भाऊ मांग नारायणगावंकर ( Who Is Vithabai Bhau Mang Narayangaonkar)-

विथाबाई भाऊ मांग नारायणगावंकर का जन्म सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक कलाकार परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम भाऊ खुडे थे। जोकि भाऊ-बापू मांग नारायणगांवकर नाम से प्रसिद्ध तमाशा मंडली चलाते थे। बचपन में ही कला का माहौल मिलने के कराण उन्होंने बहुत कम उम्र में नृत्य और गायन सीख लिया। विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का जन्म 1935 में हुआ था। तो वहीं उनका निधन 2002 में हो गया था। एक प्रसिद्ध तमाशा नृत्यांगना और गायिका थी। तमाशा को पुरूषों के वर्चस्व से निकालकर उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली विठाबाई को तमाशा महारानी कहा जाता है। फिल्म में उनके जीवन की 1940 से लेकर 1990 के दशक तक की प्रसिद्धी और संघर्षों के बारे में दर्शाया गया है।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story