Lag Ja Gale Movie Release Date: टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले की रिलीज डेट

Lag Ja Gale Movie Release Date: टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य की फिल्म लग जा गले की रिलीज डेट पर अपडेट जारी कर दी गई है

Shikha Tiwari
Published on: 9 Jun 2026 1:04 PM IST
Lag Ja Gale Movie Release Date
X

Tiger Shroff, Lakshay, Janhvi Kapoor Movie Lag Ja Gale Movie Release Date (Image Credit- Social Media)

Lag Ja Gale Movie: किल और चांद मेरा दिल जैसी फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर लक्ष्य एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। इस बार उनके साथ टाइगर श्रॉफ और जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। जान्हवी कपूर की हालहि में पेड्डी फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ राम चरण नजर आएं हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। तो वहीं टाइगर श्रॉफ की काफी समय से फिल्में कुछ खास कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर रही है। जिसका असर टाइगर श्रॉफ के करियर पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं अब जाकर टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य के साथ Lag Ja Gale फिल्म में नजर आएंगे। जिसकी रिलीज डेट पर अपडेट आया है। चलिए जानते हैं लग जा गले फिल्म कब रिलीज होगी।

लग जा गले मूवी कब रिलीज होगी (Lag Ja Gale Movie Release Date In Hindi)-

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शंस अपनी बड़ी ग्रीष्मकालीन रिलीज़ के लिए तैयार है और 'लग जा गले' की रिलीज़ की तारीख 14 मई 2027 तय कर ली है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य मुख्य भूमिका में हैं। यह एक ज़बरदस्त एक्शन एंटरटेनर है। देखने लायक होगा कि इस फिल्म को दर्शक कितना पसंद करते हैं।



फिल्म की रिलीज डेट में इसलिए देरी हो रही है। क्योंकि लक्ष्य ने चांद मेरा दिल फिल्म की वजह से लग जा गले फिल्म की शूटिंग को बीच में रोक दिया था। लग जा गले में लक्ष्य के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने भी काफी पसंद किया है। क्योंकि दोनों फिल्मों में उनका लुक अलग-अलग है। लग जा गले फिल्म के लिए उनको दाढ़ी बढ़ाना पड़ेगा। फिर एक्शन फिल्म की शूटिंग करेंगे।


Shikha Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Shikha Tiwari

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story