×

Triggered Insaan Net Worth: यूट्यूबर निश्चय मल्हान की हुई शादी, जानिए कितने अमीर हैं, कार कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

Nischay Malhan Net Worth: आइए आपको बताते हैं कि निश्चय मल्हान कितने अमीर हैं और उनकी गौराज में कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Jun 2025 10:16 AM IST
Nischay Malhan Net Worth
X

Nischay Malhan Net Worth

Nischay Malhan Net Worth: देश के जाने माने यूट्यूबर निश्चय मल्हान शादी के बंधन में बंध चुके हैं, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर से शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। बता दें कि निश्चय मल्हान ने हिमाचल प्रदेश के एक लग्जरी होटल में सात फेरे लिए, इनकी शादी में सिर्फ परिवार वाले और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर वायरल हो रहीं हैं, आइए आपको बताते हैं कि निश्चय मल्हान कितने अमीर हैं और उनकी गौराज में कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं।

शादी के बंधन में बंधे निश्चय मल्हान (Nishchay Malhan Wedding Photo)

यूट्यूबर निश्चय मल्हान का नाम एक बार फिर सुर्खियों में आ चुका है, पिछले कुछ दिनों से वे अपनी शादी की वजह से खबरों में बनें हुए हैं, उनकी हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, और अब उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी है। यूट्यूबर निश्चय मल्हान ने खुद अपनी पत्नी रुचिका राठौर ने साथ शादी की थी शेयर की, इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "फॉरएवर।" निश्चय मल्हान और रुचिका की शादी की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार दे रहें हैं।

निश्चय मल्हान कितने अमीर (Nishchay Malhan Net Worth)

निश्चय मल्हान अपने फैंस के बीच ट्रिगर्ड इंसान के नाम से मशहूर हैं, आज के समय में वे YouTube के जरिए लाखों रुपए कमाते हैं। निश्चिय मल्हान के यू-ट्यूब पर दो चैनल हैं, एक Triggered Insaan और दूसरा Live Insaan, ट्रिगर्ड इंसान पर निश्चिय मल्हान काॅमेडी करते हैं और दूसरे चैनल लाइव इंसान पर वह गेम खेलते हैं। ट्रिगर्ड इंसान पर 24..1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं, जबकि लाइव इंसान पर 13.7 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। निश्चय के दोनों ही चैनलों के वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं।


निश्चय मल्हान यूट्यूब के साथ ही ब्रांड प्रोमोशन के जरिए भी खूब पैसा छापते हैं। गुरुग्राम में उन्होंने अपने भाई के साथ मिलकर एक आलीशान घर बनवाया है, जिसकी कीमत 20 से 25 करोड़ रुपए बताई गई है। वहीं अब यदि आपको निश्चय मल्हान के नेट वर्थ के बारे में बताएं तो उनकी टोटल नेटवर्थ 30-35 करोड़ रुपए है।

निश्चय मल्हान कार कलेक्शन (Nishchay Malhan Car Collection)

निश्चय मल्हान के पास तीन कारें हैं, जगुआर एफ पेस जिसकी कीमत करीब 78.46 लाख रुपए है, टाटा हैरियर जिसकी शुरुआती कीमत 15.49 लाख रुपए है और मारुति सुजुकी सियाज जिसकी शुरुआती कीमत 12.45 लाख रुपए है। वहीं अभी हाल ही में एक और कार इनकी गैराज में शामिल हो गई है, जो डिफेंडर है ।

Start Quiz

This Quiz helps us to increase our knowledge

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Senior Content Writer

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस उसी को पूरा करते आज यहां तक पहुंच चुकी हैं. इससे पहले मैं First India में काम कर चुकी हूं और अब यहां पर अपनी लेखनी से आपका मनोरंजन कर रही हूं.

Next Story