VD14 Poster : भगवान उसे हिम्मत देते हैं, युद्ध उसे उद्देश्य वीडी 14 का पोस्टर जारी

Vijay Devarakonda Birthday VD 14 Poster Out: विजय देवरकोंडा की अगामी फिल्म वीडी 14 का पोस्टर उनके जन्मदिन के अवसर पर किया गया रिलीज

Shikha Tiwari
Published on: 9 May 2025 3:30 PM IST
VD 14 Poster
X

Vijay Devarakonda Movie VD14 Poster (Image Credit-Social Media)

Vijay Devarakonda Birthday VD 14 Poster: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी अगली फिल्म वीडी 14 जिसका टाइटल नहीं जारी किया गया है, उसका पोस्टर जारी कर दिया गया है। विजय देवरकोंडा के फिल्म VD 14 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें उनका लुक काफी ज्यादा धमाकेदार है।

विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर वीडी 14 का पोस्टर जारी (Vijay Devarakonda Movie VD 14 Poster Out On His Birthday)-

विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हुआ था। आज वो 36वॉ जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी अगामी फिल्म के निर्मताओं ने उनकी फिल्म वीडी 14 (VD 14) का नया पोस्टर जारी किया है। जिसमें विजय देवरकोंडा का लुक काफी ज्यादा भौकाली है। विजय देवरकोंडा का चेहरा नहीं दिख रहा है, जिसमें वो उनके सामने लगे पोस्टर में एक गुरू की प्रार्थन कर रहे हैं। उनके इस पोस्टर ने फिल्म को लेकर दर्शकों के मन उत्सुकता बढ़ा दिया है। पोस्टर के साथ लिखा हुआ है कि- भगवान ताकत दे और युद्ध उद्देश्य देता है।

वीडी 14 राहुल सांकृत्यायन द्वारा निर्देशित एक तेलुगु पीरियड अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय देवरकोंडा कच्चे और देहाती किरदार में नज़र आएंगे। इस फिल्म का निर्माण नवीन यरनेनी और वाई रविशंकर ने माइथ्री मूवी मेकर्स के बैनर तले किया है। सुपरनैचुरल कॉमेडी थ्रिलर फिल्म "टैक्सीवाला" की जबरदस्त सफलता के बाद, राहुल सांकृत्यायन और विजय देवरकोंडा दोनों 1854 और 1878 के बीच सेट एक पीरियड एक्शन ड्रामा के लिए एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं। रिलीज की तारीख बहुप्रतीक्षित फिल्म "वीडी 14" तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में एक साथ सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं जारी की गई है।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story