TRENDING TAGS :
War 2 Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 हिट या फ्लॉप, जाने कितना करेगी कलेक्शन
War 2 Box Office Collection Preview: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 सिनेमाघरों में कितना कलेक्शन कर सकती है, जानिए
War 2 Collection Expectations (Image Credit- Social Media)
War 2 Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 (War 2) का टीजर कल रिलीज कर दिया गया है। टीजर ने दर्शकों के मन में एक अलग उत्साह बढ़ा दिया है। यशराज फिल्म इस साल War फ्रैंचाइज की दूसरी किस्त के साथ वापस आ रही है। War 2 जो बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसमें Hrithik Roshan मुख्य भूमिका में है। 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली इस एक्शन थ्रिलर में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवानी भी हैं। चलिए जानते हैं क्या War 2 इस साल की ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
वॉर 2 कितना कलेक्शन कर सकती है (War 2 Box Office Collection Expections)-
अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित War सिनेमाघरों में 2019 में रिलीज हुई थी। अब जाकर इसका सीक्वल यानि War 2 आ रहा है। वॉर मूवी में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में थे। सीक्वल में ऋतिक रोशन ने मेजर कबीर धालीवाल के किरदार में वापसी की है। जो एक रॉ एजेंट हैं। जूनियर एनटीआर आगामी फिल्म में मुख्य प्रतिपक्षी भूमिका रहे हैं। कियारा आडवानी को ऋतिक रोशन के साथ मुख्य भूमिका में है।
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म के रूप में जानी जाने वाली War 2 को 6 अलग-अलग देशों में शूट किया गया है जैसे स्पेन, इटली, अबू धाबी, जापान, रूस और भारत, इसमें दो भारतीय सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) हैं। जूनियर एनटीआर इस फिल्म में निगेटिव भूमिका में हैं। वॉर 2 के टीजर ने दर्शकों के मन में एक अलग उत्सुकता बढ़ा दी है। War 2 में ऋतिक रोशन की भिड़त जूनियर एनटीआर के साथ होगी। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यानि 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।
जब वॉर रिलीज हुई थी तो उसने बॉक्स ऑफिस पर 2019 में 292.75 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। उस समय ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। तो वहीं War 2 से भी काफी उम्मीदे हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार War 2 रिलीज के बाद वैश्विक रूप से 1000 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर सकती है। लेकिन अभी सिर्फ ये संभावित कलेक्शन हैं, वास्तिवक कलेक्शन के बारे में तो War 2 Movie के रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge