×

Remedies For Constipation : कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Home Remedies For Constipation: कब्ज की समस्या होने का मुख्य कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है। जंक फूड, ज्यादा तेल मसाले और ज्यादा फैट वाले आहार कब्ज की समस्या को बढ़ावा देते हैं।

Anupma Raj
Published on: 21 July 2022 3:41 AM GMT (Updated on: 21 July 2022 3:41 AM GMT)
Tips For Constipation Reduce
X

Constipation (Image: Social Media)

Home Remedies For Constipation: कब्ज की समस्या होने का मुख्य कारण खराब खानपान और लाइफस्टाइल है। जंक फूड, ज्यादा तेल मसाले और ज्यादा फैट वाले आहार कब्ज की समस्या को बढ़ावा देते हैं। ऐसे में अगर आपको कब्ज की समस्या है तो अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें।

कब्ज की समस्या का एक कारण दवाई भी है। दरअसल ढेर सारी दवाइयों के सेवन के कारण भी कब्ज की समस्या होने लगती है। हालांकि कई बार कब्ज की समस्या किसी अन्य कारण से भी हो सकती है। कुछ बीमारियों में भी कब्ज की समस्या देखने को मिलती है। ऐसे में डॉक्टर से जरूर संपर्क करना चाहिए। कब्ज की समस्या होने पर अपनी डाइट में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। जंक फूड और ऑयली भोजन को अवॉइड करना चाहिए। वैसे कुछ घरेलू उपाय से भी कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे

अदरक वाली चाय (Ginger Tea)

कब्ज की समस्या होने पर अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। इससे कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए रात में सोने से पहले एक कप अदरक वाली चाय में दो चम्मच अरंडी के तेल को मिला कर पीएं। इस उपाय को करने से कब्ज की समस्या नहीं होगी।

घी और दूध

कब्ज की समस्या से जूझ रहें हैं तो रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी डालकर पीएं। यह कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रामबाण इलाज है। इस उपाय को आजमाने से कब्ज की समस्या धीरे धीरे समाप्त हो जाती है।

नींबू और काला नमक

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में नींबू और काला नमक का योगदान बेहतरीन होता है। दरअसल सुबह खाली पेट पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या नहीं होती। इससे पेट भी साफ रहता है और कब्ज भी दूर हो जाती है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है तो आपको यह नुस्खा आजमाना चाहिए।

दूध और अरंडी का तेल

अगर आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा चाहिए तो रोज रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से कब्ज की समस्या खत्म हो जाती है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्या में यह उपाय राहत दिलाता है।

त्रिफला चूर्ण (Triphala Powder)

त्रिफला चूर्ण के सेवन से कब्ज की समस्या को खत्म किया जा सकता है। इसके लिए आप रोज रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ पीएं। इससे कब्ज की परेशानी दूर होती है, साथ ही यह गैस की समस्या से भी राहत देना का काम करता है। अगर आपको गैस की या कब्ज की समस्या है तो त्रिफला चूर्ण का सेवन करें।

इसबगोल की भूसी (Psyllium Husk)

इसबगोल की भूसी कब्ज की समस्या से राहत देती है। इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता है। इसके लिए रोज रात में दूध या पानी के साथ इसबगोल की भूसी का सेवन करें। इससे कब्ज की समस्या एकदम खत्म हो जाएगी।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story