×

Holi 2025: होली में चढ़ गई है भांग तो कैसे उतारें नशा, ये 4 तरीके आएंगे काम

Bhang Ka Nasha Kaise Utare: अगर होली पार्टी के बाद भांग का नशा खत्म नहीं हो पा रहा तो यहां हम कुछ ऐसे दमदार नुस्खे लेकर आए हैं, जो भांग के हैंगओवर को खत्म करने में आपकी मदद करेंगे।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 March 2025 11:50 AM IST (Updated on: 14 March 2025 11:50 AM IST)
Holi 2025: होली में चढ़ गई है भांग तो कैसे उतारें नशा, ये 4 तरीके आएंगे काम
X

Holi 2025 Bhang (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Holi 2025: आज यानी 14 मार्च, शुक्रवार को होली का उत्सव (Holi Celebration) मनाया जा रहा है। देशभर में होली की धूम मची हुई है और गली-गली गुलाल के रंगों से रंग चुकी है। इस मौके पर लोग न केवल अपनों के साथ रंग खेलते हैं, बल्कि कई लोग जमकर भांग भी पीते हैं। सालों से होली की पार्टी में भांग को जगह दी जा रही है। लेकिन अगर आपने गलती से ज्यादा भांग पी ली तो इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इसलिए भांग का कम मात्रा में ही सेवन करें।

वहीं, अगर होली पार्टी के बाद भांग का नशा खत्म नहीं हो पा रहा तो यहां हम कुछ ऐसे दमदार नुस्खे लेकर आए हैं, जो भांग के हैंगओवर को खत्म (How To Get Over Bhang Hangover) करने में आपकी मदद करेंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

होली पर भांग का नशा कैसे उतारें (Bhang Ka Nasha Kaise Utare)?


भांग का नशा अगर ज्यादा हो जाए तो इसे उतारना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा ज्यादा भांग पीने से लोगों को गंभीर हैंगओवर हो सकता है, जो दो दिनों तक भी बना रह सकता है। इससे सिरदर्द, सुस्ती, कमजोरी और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर आपको भी भांग का हैंगओवर हो चुका है तो इन घरेलू नुस्खों के जरिए नशे को जल्दी उतार (Remedies to Get Rid of Hangover) सकते हैं।

1- खट्टे फल (Citrus Fruits)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नशा उतारने के लिए खट्टी चीजों के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे हैंगओवर जल्दी खत्म किया जा सकता है। इसके लिए संतरे, मौसमी जैसे खट्टे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नशे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसका सेवन किया जा सकता है। इससे भी जल्द राहत मिल सकती है।

2- अदरक (Ginger)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर भांग का नशा ज्यादा चढ़ चुका है तो आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक नशा उतार में कारगर माना जाता है। इसके लिए आप अदरक का छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या फिर शहद और नींबू के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा अदरक का सेवन आपके पाचन क्रिया में भी सुधार करेगा।

3- नारियल पानी (Coconut Water)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

भांग का ज्यादा सेवन करने से नशा तो चढ़ता ही है, साथ ही शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और सुस्ती महसूस होने लगती है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। पोषत तत्वों से भरपूर कोकोनट वाटर नशे को कम करने, शरीर को हाइड्रेट रखने और सुस्ती दूर करने में मदद करेगा।

4- घी (Ghee)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अगर आपको भांग का नशा ज्यादा हो गया है या हैंगओवर खत्म नहीं हो रहा है तो घी का सेवन करना लाभदायक साबित हो सकता है। घी पीने से उल्टी होना शुरू हो जाएगी और धीरे-धीरे भांग का नशा खत्म हो जाएगा।

भांग पीने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- अगर आप खाली पेट भांग पीते हैं तो इससे नशा ज्यादा चढ़ सकता है, ऐसे में हल्का नाश्ता करने के बाद ही इसका सेवन करें।

2- इसके अलावा सुबह-सुबह इसका सेवन करने से बचें, क्योंकि इससे पूरे दिन सुस्ती बनी रह सकती है।

3- बहुत ज्यादा भांग का सेवन न करें। सीमित मात्रा और सही समय पर ही भांग को पिएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारी के लिए है। इसकी सटीकता, सत्यता और असर की जिम्मेदारी न्यूजट्रैक नहीं लेता है।

Admin 2

Admin 2

Next Story