TRENDING TAGS :
Reverse Walking Benefits: सीधा चलना छोड़िए, अब अपनाइए रिवर्स वॉकिंग! मिलेंगे कई सेहत से जुड़े बड़े फायदे
Reverse Walking Benefits: विशेषज्ञों का मानना है कि पीछे की ओर चलना शरीर को एक अलग तरह की चुनौती देता है और इससे कई तरह अतिरिक्त स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं।
Reverse Walking Benefits
Reverse Walking Benefits: फिटनेस की दुनिया में इन दिनों एक नया Trend तेजी से लोगों के बीच पसंद किया जा रहा जिसे "Reverse Walking" या पीछे की तरफ चलना कहा जाता है। सामान्यतः लोग स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनाने के लिए आगे की तरफ वॉक करते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि पीछे की ओर चलना शरीर को एक अलग तरह की चुनौती देता है और इससे कई तरह अतिरिक्त स्वास्थ्य फायदे मिल सकते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रतिदिन Walk करना सबसे सरल और प्रभावी व्यायाम माना जाता है। नियमित रूप से 30 मिनट की वॉक हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, वजन नियंत्रित रखने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायता करती है। हालांकि, अब फिटनेस एक्सपर्ट्स रिवर्स वॉकिंग को भी अपनी फिटनेस रूटीन में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं।
मांसपेशियों को मिलती है नई चुनौती
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, के अनुसार, जब कोई व्यक्ति पीछे की तरफ चलता है तो पैरों, जांघों और पिंडलियों की मांसपेशियां सामान्य वॉकिंग की तुलना में अलग तरीके से काम करती हैं। इससे मांसपेशियों की सक्रियता बढ़ती है और शरीर के निचले हिस्से को मजबूती मिल सकती है। यही कारण है कि कई फिटनेस ट्रेनर इसे मसल्स स्ट्रेंथ बढ़ाने वाली एक्सरसाइज के रूप में देखते हैं।
बैलेंस और कोऑर्डिनेशन में सुधार
रिवर्स वॉकिंग के दौरान व्यक्ति को अपने हर कदम पर ज्यादा ध्यान देना पड़ता है। पीछे की तरफ चलते वक़्त दिमाग और शरीर के बीच बेहतर ताल-मेल की आवश्यकता होती है। इससे शरीर का संतुलन और कोऑर्डिनेशन बेहतर हो सकता है। कई फिजियोथेरेपी और रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम में भी संतुलन सुधारने के लिए इस तकनीक का प्रयोग किया जाता है।
कैलोरी बर्न करने में बेहद कारगर
फिटनेस विशेषज्ञों का कहना है कि पीछे की तरफ चलने में शरीर को सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है। इसका सीधा लाभ कैलोरी बर्निंग के रूप में मिल सकता है। जो लोग वजन कम करने के प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए रिवर्स वॉकिंग एक अतिरिक्त विकल्प हो सकता है। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि वजन घटाने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को भी साथ में अपनाना बेहद आवश्यक है।
घुटनों को मिल सकता है बड़ा लाभ
कुछ रिसर्च में सामने आया है कि रिवर्स वॉकिंग के दौरान घुटनों के आसपास की मांसपेशियां अलग तरीके से एक्टिव होती हैं। इससे कुछ लोगों को घुटनों की कार्यक्षमता बेहतर करने में सहायता मिल सकती है। हालांकि, जिन लोगों को पहले से घुटनों, जोड़ों या हड्डियों से जुड़ी कोई दिक्कतें है, उन्हें यह एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह ज़रूर लेनी चाहिए।
Reverse Walk करते वक़्त बरतें ये सावधानियां
Reverse Walking के फायदे तभी मिलेंगे आपको जब इसे सही और सुरक्षित तरीके से किया जाए। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि शुरुआत में कम दूरी और धीमी गति से शुरुआत करें। हमेशा समतल और सुरक्षित स्थान का चयन करें जहां पीछे कोई बाधा न हो। अगर संतुलन बनाए रखने में परेशानी हो रही हो, तो किसी साथी की दाहयता लेना बेहतर रहेगा।
फिटनेस रूटीन में ला सकती है नया परिवर्तन
फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि रिवर्स वॉकिंग आपकी नियमित रूप सड़े एक्सरसाइज में एक दिलचस्प और प्रभावी बदलाव ला सकती है। यह न सिर्फ शरीर की मांसपेशियों को नई चुनौती देती है, बल्कि बैलेंस, कोऑर्डिनेशन और कैलोरी बर्निंग में भी सहायता कर सकती है। अगर इसे सही तरीके और सावधानी के साथ इसे अपनाया जाए, तो यह आपकी फिटनेस जर्नी को और बेहतर बना सकती है।
ऐसे में यदि आप अपनी रोजमर्रा की वॉक को और अधिक प्रभावी बनाना चाहते हैं, तो रिवर्स वॉकिंग को एक बार अवश्य आजमाकर देख सकते हैं।


