×

लोहिया संस्थान में जंग तेजः सीएम को गुमराह करने में बेनकाब हुए सीनियर

डाक्टरों का आरोप है कि मुख्यमंत्री को गलत सूचना देकर जूनियर डाक्टरों के खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया था। इनका आरोप है कि इस खेल में सीएम के  निरीक्षण के वक्त जो डॉक्टर ड्यूटी से गायब थीं उनकी जानकारी छिपा दी गई है।

राम केवी
Published on: 2 Jun 2020 12:48 PM GMT
लोहिया संस्थान में जंग तेजः सीएम को गुमराह करने में बेनकाब हुए सीनियर
X

लखनऊः कई डॉक्टरों के ड्यूटी पर होने के बावजूद सीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित दर्शाए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुमराह किये जाने को लेकर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सीनियर-जूनियर फैकल्टी आमने सामने आ गए हैं। जूनियर फैकल्टी मेम्बर्स ने डायरेक्टर को पत्र देकर ड्यूटी पर होने के कई साक्ष्य दिए हैं। साथ ही डिपार्टमेंट के सीनियर्स को कठघरे में खड़ा किया है। निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने शासन से चार डॉक्टरों को नोटिस की पुष्टि की और बताया कि डॉक्टरों के जवाब आ गए हैं। ड्यूटी दे रहे डॉक्टरों को गैरहाजिर कैसे बता दिया गया। इस संबंध में की जा रही है।

इसे भी पढ़ें लखनऊ: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शुक्ला हटाए गए

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सीनियर-जूनियर फैकल्टी के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही है। जानकारों का कहना है कि इसकी जड़ें लोहिया इंस्टीट्यूट और अस्पताल के विलय के समय ही पड़ गई थीं। समय के साथ ये खत्म नहीं हुई बल्कि और बढ़ती और फलती फूलती गईं।

सीनियर और जूनियर का शीतयुद्ध जारी था कि इसी बीच इलाज की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने अचानक मुख्यमंत्री पहुंच गए। 27 मई को मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद अगले दिन प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा ने भी निरीक्षण किया।

इसे भी पढ़ें लखनऊ: राम मनोहर लोहिया अस्पताल के नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होंगे प्रोफेसर राजन भटनागर

कहा जा रहा है कि इसी दौरान सीनियर डॉक्टर ने सीएम के निरीक्षण के दिन ऐसे डॉक्टरों को अनुपस्थिति बता दिया, जो कि ड्यूटी पर थे। जबकि शासन ने दो एसोसिएट प्रोफेसर व दो असिस्टेंट प्रोफेसर के अनुपस्थित होने की नोटिस जारी कर दी। नोटिस मिलते ही डाक्टर आश्चर्य में पड़ गए।

दौरे के समय दे रहे थे ड्यूटी

इन डाक्टरों ने अपनी अटेंडेंस, ड्यूटी रोस्टर व वीडियो फुटेज तक निदेशक को दिखाए। गैर हाजिर दिखाई गई एक डॉक्टर वेंटिलेटर पर तैनात थीं। दूसरी लेक्चर व तीसरी टेली मेडिसिन में रोस्टर के मुताबिक तैनात थीं। वहीं एक डॉक्टर की ड्यूटी दूसरी शिफ्ट में पाई गई।

इसे भी पढ़ें लोहिया अस्पताल के CMS पर गिरी गाज: योगी के दौरे के वक्त थे गायब, मिली ये सजा

डाक्टरों का आरोप है कि मुख्यमंत्री को गलत सूचना देकर जूनियर डाक्टरों के खिलाफ एक षडयंत्र रचा गया था। इनका आरोप है कि इस खेल में सीएम के निरीक्षण के वक्त जो डॉक्टर ड्यूटी से गायब थीं उनकी जानकारी छिपा दी गई है।

राम केवी

राम केवी

Next Story