
चेन्नई: त्रिपुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा लेनिन की मूर्ति ढहाने का हंगामा अभी थमा भी नहीं था कि अब तमिलनाडु के वेल्लूर जिले में ख्यातिप्राप्त समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ई. वी. रामासामी पेरियार की मूर्ति तोड़ दी गई। इस घटना के बाद कोयंबटूर में कुछ अज्ञात लोगों ने बीजेपी के दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंका।
यह घटना कोयंबटूर के चिथापुडुर में बुधवार तड़के हुई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, जिस वक़्त ये घटना हुई उस समय बीजेपी दफ्तर बंद था। इसलिए किसी के भी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।
दो लोग गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस का दावा है कि नशे में धुत दो शराबियों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में मुथुरमन और फ्रांसिस नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि इन्हीं लोगों ने तिरुपत्तूर में लगी पेरियार की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई है। पुलिस का कहना है कि मुथुरमन के बीजेपी कार्यकर्ता होने की संभावना है जबकि फ्रांसिस एक माकपा कार्यकर्ता है। अधिकारियों ने बताया कि पेरियार की मूर्ति चेहरे से क्षतिग्रस्त हुई है। स्थिति को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
यह पोस्ट हो सकता है वजह
माना जा रहा है कि यह घटना नेता एच. राजा के एक फेसबुक पोस्ट के बाद हुई है। इस पोस्ट में कहा गया था कि ‘लेनिन कौन है? लेनिन और भारत के बीच क्या संबंध है? भारत और कम्युनिस्टों के बीच क्या संबंध है? त्रिपुरा में लेनिन की प्रतिमा हटाई गई और कल तमिलनाडु में ई वी रामासामी की प्रतिमा होगी।’ हालांकि, बाद में इस पोस्ट को हटा दिया गया था। बता दें, कि तमिलनाडु में पेरियार को रामासामी भी कहा जाता है।
#TamilNadu : Periyar statue inside Tirupattur corporation office vandalised in Vellore district. Two persons arrested by Police. pic.twitter.com/F8ufRU121e
— ANI (@ANI) March 7, 2018
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App