×

CBI का ब्लैकमनी खुलासा! 51 कंपनियों पर 1,038 करोड़ हांगकांग भेजने का आरोप

 साल 2014-15 ,1,038 करोड़ रुपये का कालाधन हांगकांग भेजने के आरोप में 51 कंपनियों के खिलाफ नामजद किया है।  सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

suman
Published on: 6 Jan 2020 2:38 PM GMT
CBI का ब्लैकमनी खुलासा! 51 कंपनियों पर 1,038 करोड़ हांगकांग भेजने का आरोप
X

नई दिल्ली: साल 2014-15 ,1,038 करोड़ रुपये का कालाधन हांगकांग भेजने के आरोप में 51 कंपनियों के खिलाफ नामजद किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है। इन 51 कंपनियों पर आरोप है कि तीन सरकारी बैंकों- बीओबी, पीएनबी, और एसबीआई के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से 1,038 करोड़ रुपये का कालाधन हांगकांग भेजा। इन इकाइयों में से अधिकतर के मालिक चेन्नई से संबंधित है।

यह पढ़ें....अब होगा युद्ध! ईरान में मस्जिदों पर हमला करेगा US, ट्रंप ने इराक को भी दी ये बड़ी धमकी

सीबीआई की सूचना के आधार पर 51 इकाइयों में से 48 के चालू खाते 1,038.34 करोड़ रुपये की राशि बाहर भेजने के लिए ही इन बैंकों की चार शाखाओं में खोले गए थे। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि 24 खातों का इस्तेमाल वस्तुओं के आयात के अग्रिम भुगतान के रूप में विदेशों में पैसा भेजने के लिए किया गया जिसके तहत 488.39 करोड़ रुपये की राशि डॉलर में भेजी गई।

वहीं, 27 खातों का इस्तेमाल भारतीय पर्यटकों की विदेशी यात्राओं के लिए 549.95 करोड़ रुपये की राशि भेजने के लिए किया गया। स्विट्जरलैंड के टैक्स अधिकारी ऐसे व्यक्तियों की बैंक जानकारियां भारत के टैक्स अधिकारियों के साथ साझा कर रहे हैं, जो टैक्स चोरी कर यहां से बाहर भाग गए।

यह पढ़ें....अब रूम एयर कंडीशनर (आरएसी) 24 डिग्री सेल्सियस से कम पर नहीं चलेंगे

भारत और स्विट्जरलैंड के टैक्स अधिकारियों ने ऐसे ट्रस्ट्स की पहचान की है, जो टैक्स चोरी के सुरक्षित पनाहगाह वाले देशों में स्थित निकायों का जाल बुनकर स्विस बैंकों में अवैध धन छिपाकर रखते हैं। ऐसे निकायों को स्विट्जरलैंड के टैक्स प्राधिकरणों ने नोटिस जारी किए हैं।

suman

suman

Next Story