TRENDING TAGS :
CBSE 12th RESULT 2017: सीबीएसई के 12वीं क्लास के नतीजे घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। CBSE ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि इस साल CBSE से 12वीं क्लास के 10 लाख 98 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं।
नई दिल्ली: 12वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो चुका है। CBSE ने 12वीं क्लास के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बता दें कि इस साल CBSE से 12वीं क्लास के 10 लाख 98 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिए हैं। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट cbse.nic.in पर देख सकते हैं।
ऐसे देखें अपना CBSE Class 12 Results 2017
- CBSE बोर्ड से परीक्षा देने वाले स्टूडेंट अपना रिजल्ट और मार्कशीट cbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
- वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें।
- एग्जाम रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं।
- अपना रोल नंबर डालें।
-अपना रिजल्ट देखें।
- आप चाहें तो अपने रिजल्ट की फोटो कॉपी भी ले सकते हैं.
रिजल्ट में हुई देरी
- इस साल CBSE का रिजल्ट कुछ देरी से घोषित किया गया है।
- CBSE ने इस साल स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने वाली स्कीम मॉडरेशन पॉलिसी को खत्म कर दिया था।
- CBSE के इस फैसले के खिलाफ जनहित याचिका दायर की गई थी।
- याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने ये साफ कर दिया था कि CBSE को इस साल मॉडरेशन पॉलिसी जारी रखनी होगी।
- ऐसा भी माना जा रहा था कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ CBSE सुप्रीम कोर्ट जा सकता है। लेकिन CBSE ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती नहीं दी।