×

कोरोना का असर: यहां टिफिन सर्विस बंद, डब्बावालों में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजीटिव के मामले बढ़कर 47 तक पहुंच गये हैं जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कई कोरोना से बचाव के लिए नई रणनीति तैयार की है। महाराष्ट्र में आंशिक लॉक डाउन की तैयारी भी हो चुकी है।

SK Gautam
Published on: 19 March 2020 12:50 PM GMT
कोरोना का असर: यहां टिफिन सर्विस बंद, डब्बावालों में मचा हड़कंप
X

मुंबई: मुंबई में सरकारी कर्मचारी हो या निजी कर्मचारी उनके खाने के लिए डब्बावालों की सेवाएं ही लेते हैं। डब्बावालों की सेवाएं पूरे महाराष्ट्र के लिए लाईफ लाईन है। महाराष्ट्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों के चलते मुंबई के डब्बावालों ने भी 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए अपनी सभी सेवाएं बंद कर दी हैं।

कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना पॉजीटिव के मामले बढ़कर 47 तक पहुंच गये हैं जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कई कोरोना से बचाव के लिए नई रणनीति तैयार की है। महाराष्ट्र में आंशिक लॉक डाउन की तैयारी भी हो चुकी है।

देश में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में है अब तक यहां 47 मरीजों के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि हो चुकी है। राज्य सरकार ने सरकारी कार्यालयों में 50 फीसद कर्मचारियों के साथ कामकाज करने के आदेश दिये हैं।

ये भी देखें : अटकलों पर PMO ने दी सफाई, लॉकडाउन का एलान नहीं करेंगे पीएम मोदी

कुछ दुकानें सुबह तो कुछ दोपहर में खोलने के आदेश

सड़कों और बाजारों में भीड़भाड़ को दूर रखने के लिए कुछ दुकानें सुबह तो कुछ दोपहर में खोलने के आदेश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जनता से अपील की है कि बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें और सार्वजनिक ट्रेन और बसों का प्रयोग करने से बचें नहीं तो हमें ये सेवाएं भी कुछ समय के लिए बंद करनी पड़ेगी।

हालांकि मुख्यमंत्री की इस अपील का लोगों ने स्वागत किया है और लोकल ट्रेन में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में सामान्य दिनों के मुकाबले आठ लाख यात्रियों की कमी दर्ज की गयी है।

महाराष्ट्र में दो और कोरोना रोगियों की पुष्टि, 47 तक पहुंची संख्या

पब, शॉपिंग मॉल और मंदिरों को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश दे दिये गये हैं। बाजारों में सिर्फ जरूरी सामना की दुकानें खोलने की मंजूरी दी गयी है, इसके अलावा कपड़ों और आभूषण की दुकानें बंद रहेंगी।निजी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों को वर्क फ्राम की इजाज दे दी है। आईटी कंपनी में पहले से ही वर्क फ्राम का कल्चर है। निजी और सहकारी बैंकों में भी कर्मचारियों को घर से काम करने की इजाजत दे दी गयी है।

ये भी देखें : कारागार मंत्री ने ओलावृष्टि से नुकसान हुई फसलों का लिया जायजा

SK Gautam

SK Gautam

Next Story