TRENDING TAGS :
टूट गई आम आदमी पार्टी, 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, फिर बनाई नई पार्टी
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी के बागी 13 पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया।
अरविंद केजरीवाल
Aam Aadmi Party: आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। खबर है कि शनिवार को पार्टी के 13 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है। न सिर्फ इस्तीफा, बल्कि इन बागी नेताओं ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में एक अलग गुट बनाया है। इन बागी गुट ने नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है।
बागी पार्षदों ने बताया इस्तीफे का कारण
आम आदमी पार्टी के 13 पार्षदों ने AAP के शीर्ष नेतृत्व पर निगम को ठीक से नहीं चला पाने और जनता के लिए किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है। पार्षदों ने बताया कि वह 2022 में AAP टिकट से MCD के चुनाव जीतकर आए थे, लेकिन शीर्ष नेतृत्व में न तो MCD का ठीक तरीके से संचालन किया और न ही पार्षदों ने समन्वय किया। इसी वजह से पार्टी विपक्ष में आ गई।
बागी पार्षदों ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
बागी पार्षदों ने आगे बयान में नई पार्टी बनाने का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वे सभी एक नई पार्टी बना रहे हैं, जिसका नाम 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' होगा। इस नई पार्टी का नेतृत्व मुकेश गोयल करेंगे। इधर, नई पार्टी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का मुखिया चुने जाने के बाद मुकेश गोयल ने बताया कि उनकी पार्टी दिल्ली के हित में पक्ष और विपक्ष द्वारा लिए गए फैसलों में हमेशा साथ रहेगी।
इन पार्षदों ने छोड़ा AAP का दामन
आम आदमी पार्टी को कुल 13 पार्षदों ने छोड़ा है। इसमें मुकेश गोयल, हिमानी जैन, हेमचंद गोयल, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, आशोक पांडेय, राखी यादव, साहिब कुमार, मनीषा, देवेंद्र कुमार, राजेश कुमार लाडी, सुमन अनिल राणा और दिनेश भारद्वाज शामिल हैं।
AAP ने इस साल MCD चुनाव का किया था बहिष्कार
इस साल दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव का आम आदमी पार्टी ने बहिष्कार किया था। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच चुनाव लड़ा गया, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार राजा इकबाल सिंह ने जीत दर्ज की। बात दें कि MCD में नवंबर, 2022 से अप्रैल, 2025 तक आम आदमी पार्टी सत्ता में बरकरार थी।