×

Delhi News: नवगठित नगर निगम में सदर पहाड़गंज क्षेत्र का नाम बदलकर चांदनी चौक क्षेत्र रखने की मांग

Delhi News: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना का ध्यान दिल्ली नगर निगम में सदर पहाड़गंज नाम दिये जाने पर आपत्ति दर्ज की है।

Network
Newstrack Network
Published on: 12 Dec 2022 10:40 AM GMT
Delhi News
X

 दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर। (Social Media)

Delhi News: दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सैना का ध्यान दिल्ली नगर निगम के परिसीमन के बाद प्रस्तावित नए जोनों यानि क्षेत्रीय कार्यालयों के नामों के नोटिफिकेशन की ओर आकृष्ट किया है और उसमें एक क्षेत्र को सदर पहाड़गंज नाम दिये जाने पर आपत्ति दर्ज की है।

प्रवक्ता ने उपराज्यपाल से ये कहा

प्रवक्ता ने उपराज्यपाल से कहा है कि प्रस्तावित सदर पहाड़गंज क्षेत्र में जहां पहाड़गंज वार्ड आता ही नहीं तो दिल्ली गेट से शास्त्री नगर तक फैले इस नए निगम क्षेत्र में सदर बाजार एक वार्ड मात्र है और इसमें चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के मटिया महल, चांदनी चौक, बल्लीमारान एवं सदर बाजार विधानसभा क्षेत्रों के वार्ड आते हैं।

दिल्ली एवं देश में चांदनी चौक नाम का बड़ा महत्व है: भाजपा प्रवक्ता

भाजपा प्रवक्ता ने इस संदर्भ में उपराज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि दिल्ली एवं देश में चांदनी चौक नाम का बड़ा महत्व है और इसे पुरानी दिल्ली का पर्यावाची माना जाता है। इसी महत्व के कारण ही चांदनी चौक नाम से ही संसदीय, विधानसभा एवं निगम वार्ड भी है। पूर्व मे भी इस क्षेत्र के नाम में सिटी जोन जुड़ा था। प्रस्तावित सदर पहाड़गंज क्षेत्र का कार्यालय भी चांदनी चौक वार्ड क्षेत्र मे ही स्थित है।

''पहाड़गंज क्षेत्र का नाम बदल कर करवायें चांदनी चौक क्षेत्र''

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि निगम के प्रस्तावित सदर पहाड़गंज क्षेत्र में जो क्षेत्र आता है वह ही असली पुरानी दिल्ली का क्षेत्र है। अतः उपराज्यपाल हस्तक्षेप कर सदर पहाड़गंज क्षेत्र का नाम बदल कर चांदनी चौक क्षेत्र करवायें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story