×

नहीं रहे सुधीर तैलंग, मनमोहन सिंह पर की थी सीरीज NO PRIME MINISTER

Newstrack
Published on: 6 Feb 2016 11:58 AM GMT
नहीं रहे सुधीर तैलंग, मनमोहन सिंह पर की थी सीरीज NO PRIME MINISTER
X

नई दिल्ली: मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। तेलंग लंबे समय से ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। साल भर पहले उनकी सर्जरी भी हुई थी। हालांकि सर्जरी के बाद वे काफी हद तक ठीक हो गए थे। सियासत को अपने कार्टूनों से झकझोर देने वाले तैलंग देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े रहे। उन्होंने अपने कार्टूनों के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर कटाक्ष किए।

सुधीर तैलंग से जुड़ी मुख्य बातें :

-तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में वर्ष1960 में हुआ था।

-सुधीर ने अपना करियर मुंबई में 'इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया' के साथ वर्ष 1982 में शुरू किया था।

-वर्ष 1983 में उन्होंने हिंदी अख़बार नवभारत टाइम्स के साथ काम करना शुरू किया। फिर अंग्रेज़ी अख़बार हिंदुस्तान टाइम्स के साथ जुड़ गए।

-अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस और टाइम्स ऑफ़ इंडिया के साथ भी वे जुड़े रहे।

-एशियन एज के बाद उन्होंने किसी अख़बार के लिए काम करना बंद कर दिया।

-2004 में उन्हें पदम श्री से सम्मानित किया गया।

-पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कार्टूनों की एक सीरिज किताब 'नो प्राइम मिनिस्टर' के रूप में लांच की थी।

पूर्व प्रधानमंत्रियों पर जमकर ली थी चुटकियां

सियासत में उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और आई के गुजराल के अलावा पीवी नरसिम्हाराव जैसी हस्तियों के कार्टून बनाए। यही नहीं सवेदनशील मुद्दों को तैलंग ने चुटीले अंदाज में जनता के बीच पेश किया।

Newstrack

Newstrack

Next Story