×

लापरवाह BMC! नारियल का पेड़ गिरने से मौत के मुंह में समाई दूरदर्शन की पूर्व एंकर

नारियल का पेड़ गिरने से दूरदर्शन की पूर्व एंकर कंचन रजत नाथ (58) की मौत हो गई। कंचन दूरदर्शन में 1977 से 79 तक एंकरिंग और कई कार्यक्रमों की मेजबानी कर चुकी हैं।

tiwarishalini
Published on: 23 July 2017 12:50 AM GMT
लापरवाह BMC! नारियल का पेड़ गिरने से मौत के मुंह में समाई दूरदर्शन की पूर्व एंकर
X
लापरवाह BMC! नारियल का पेड़ गिरने से मौत के मुंह में समाई दूरदर्शन की पूर्व एंकर

मुंबई: नारियल का पेड़ गिरने से दूरदर्शन की पूर्व एंकर कंचन रजत नाथ (58) की मौत हो गई। कंचन दूरदर्शन में 1977 से 79 तक एंकरिंग और कई कार्यक्रमों की मेजबानी कर चुकी हैं। उनके पति रजत नाथ म्यूजिक टीचर, जबकि बेटा राजश्री ऐड फिल्म मेकर और बेटी शर्मिष्ठा बंगलुरू स्थित इंफोसिस में काम करती हैं।

यह भी पढ़ें ... BMC की कमियां बताने वाली RJ पर Mosquito Breeding का दर्ज होगा मामला !

दरअसल, चेंबूर के स्वास्तिक पार्क स्थित प्रवासी सोसायटी निवासी कंचन रजत नाथ रोज की तरह ही शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। तभी चंद्रोदय पार्क स्थित अविनाश पॉल के बंगले में लगा एक नारियल का पेड़ तेज हवा के झोंके से अचानक गिर गया, जिसके नीचे आकर वह बुरी तरह घायल हो गईं। बेसुध हालत में लोगों ने कंचन को स्वास्तिक पार्क स्थित सुश्रुत हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें ... जज्बे को सलाम: लाइव बुलेटिन में दिल पर पत्थर रख इस एंकर ने पढ़ी पति की मौत की खबर

क्या कहना है कंचन के पति का ?

पति रजत नाथ ने बताया कि कंचन की मौत जिस नारियल के पेड़ के नीचे दबकर हुई है, उस पेड़ को घोखादायक बताते हुए बंगले के मालिक अविनाश पॉल ने बीएमसी के एम(वेस्ट) वॉर्ड को पत्र लिखकर और उचित शुल्क भुगतान कर काटने की इजाजत मांगी थी, लेकिन बीएमसी ने न तो पेड़ काटा और न ही उसे काटने की अनुमति दी। कंचन के पति रजत नाथ ने कहा कि वह 'लापरवाही' को लेकर बीएमसी पर मुकदमा करेंगे।

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story