×

हिमाचल चुनाव : नेता जी! कांगड़ा जीत लो बन जाएगी सरकार

Rishi
Published on: 28 Oct 2017 10:52 AM GMT
हिमाचल चुनाव : नेता जी! कांगड़ा जीत लो बन जाएगी सरकार
X

शिमला : हिमाचल में किस पार्टी को सत्ता का सुख नसीब होगा ये यदि कोई तय कर सकता है तो वो है जिला कांगड़ा। पिछले 20 वर्षो में कांगड़ा ने जिस भी दल को बहुमत दिया सूबे सरकार उसी की बनी। 1998 से 2012 तक हुए विधानसभा चुनाव में ऐसा ही होता रहा है। कांगड़ा जिले में सबसे ज्यादा 15 सीटें हैं।

ये भी देखें: हिमाचल चुनाव : मैदान में हैं 348 उम्मीदवार, ये रहे उनके नाम

20 वर्षों में चार चुनाव हुए और कांगड़ा जिले में जिस दल के विधायक अधिक जीते। राज्य में वही सत्तासीन हुआ। इस बार भी कांग्रेस और बीजेपी कांगड़ा की सभी 15 सीटों पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

1998 चुनाव में बीजेपी ने यहां 11 सीटें जीतीं तो 2003 में कांग्रेस ने 11 सीटें अपने पाले में कर लीं। 2007 के चुनाव में 9 सीटें बीजेपी को मिली तो 2012 में कांग्रेस ने 9 सीटें जीती थी। आपको बता दें 2007 के विधानसभा चुनाव में कांगड़ा में 16 विधानसभा सीट थीं। 2012 के चुनाव से पहले सीटों का पुनर्गठन हुआ और अब कांगड़ा में 15 सीटें हैं।

किस चुनाव में क्या रही दलों की स्थति

वर्ष कांग्रेस भाजपा अन्य

1998 05 10 01

2002 11 04 01

2007 05 09 02

2012 09 03 03

इस बार ये अजमा रहे अपनी किस्मत

जिला कांगड़ा नुरपूर अजय महाजन कांग्रेस, राकेश पठानिया भाजपा, हरनाम सिंह बीएसपी

इन्दौरा (अ.जा.) तिलकराज आजाद, कमल किशोर कांग्रेस, रीता देवी भाजपा, सुशील कुमार बीएसपी

फतेहपुर किरपाल सिंह परमार भाजपा, बलदेव ठाकुर आजाद, रसाल सिंह लोक गठबंधन पार्टी, राजन सुशान्त आजाद, ओम प्रकाश बीएसपी, सुजान सिंह पठानिया कांग्रेस, अशोक कुमार सोमाल आजाद, विधि चन्द आजा

ज्वाली रूस्तम सिंह सीपीआई, अर्जुन सिंह भाजपा, चन्द्र कुमार कांग्रेस, मंजना देवी बीएसपी, हरबंस लाल धीमान नव भारत एकता दल, राकेश कुमार आजाद

देहरा विपन चन्द बीएसपी, होशियार सिंह आजाद, विप्लव ठाकुर कांग्रेस, सुदेश कुमार आजाद, रविन्द्र सिंह भाजपा, मनोहर लाल भारतीय हिमाचल जन विकास पार्टी

जसवां परागपुर बिक्रम सिंह भाजपा, सुरेन्द्र सिंह मनकोटिया कांग्रेस, होशियार सिंह बीएसपी, अनुप कुमार आजाद, अमित कुमार आजाद, ओम प्रकाश आजाद, गगनदीप पराशर आजाद, मुकेश कुमार आजाद, हंसराज आजाद

ज्वालामुखी रमेश चन्द ध्वाला भाजपा, संजय रतन कांग्रेस, प्रताप सिंह आजाद, वीरेन्द्र कुमार (छुनकू) आजाद

जयसिंहपुर(अ.जा.) केहर सिंह बीएसपी, रविन्द्र कुमार भाजपा, यादविन्दर गोमा कांग्रेस, मुरलीधर ऑल इंडिया मानवाधिकार राजनैतिक दल, महेन्द्र कुमार आजाद

सुलह विपिन सिंह परमार भाजपा, लेखराज आजाद, कुमारी वंदना आजाद, बिक्रम सिंह राणा आजाद, विशाल सिंह आजाद, मोहेन्द्र सिंह बीएसपी, जगजीवन पाल कांग्रेस

नगरोटा नवनीत आजाद, जी.एस. बाली कांग्रेस, पिंकी देवी बीएसपी, अरूण कुमार भाजपा

कांगड़ा पवन कुमार काजल कांग्रेस, विजय कुमार बीएसपी, रवि चन्द एनसीपी, संजय चौधरी भाजपा, डॉ. राजेश शर्मा आजाद, कर्नल (सेवानिवृत) कुलदीप सिंह लोक गठबंधन पार्टी

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story